टेस्ट ड्राइव जरूर लें
- फोटो : pixabay
टेस्ट ड्राइव और चैकिंग
गाड़ी को अच्छी तरह चलाकर उसके ब्रेक्स, क्लच, गियर, हॉर्न वगैरह सबकुछ चैक करें। टेस्ट ड्राइव गाड़ी की परफॉर्मेंस को जानने का सबसे अच्छा जरिया है। गाड़ी का स्टार्ट होना, क्लच गियर के इस्तेमाल के बाद रफ्तार पकड़ना और बिना रुके अच्छे से चलना काफी महत्वपूर्ण है। यह भी ध्यान दें कि गाड़ी किसी प्रकार की कोई आवाज़ तो नहीं कर रही या चलते वक्त वह कहीं अटक तो नहीं रही या उसमें कोई झटके आदि तो नहीं लग रहे हैं। गाड़ी को 40-50 की स्पीड पर कम या बिना ट्रैफिक वाली जगह पर चलाकर देखें। इससे आपको गाड़ी की हालत समझ में आएगी।