फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tesla: टेस्ला के सुपरचार्जर भारत में दिखे, अगले साल हो सकती है मॉडल 3 इलेक्ट्रिक कार की लॉन्चिंग

Fri, 03 Dec 2021 09:00 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टेस्ला भारत में अपनी पहली कार लॉन्च करने की योजनाओं पर आक्रामक रूप से काम कर रही है। हालांकि इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता ने भारतीय बाजार में अपने पहले उत्पाद लॉन्च की आधिकारिक तारीख का एलान अभी तक नहीं किया है।
विज्ञापन
1 of 6
Tesla Model 3 - फोटो : Facebook/Automobili Ardent
टेस्ला भारत में अपनी पहली कार लॉन्च करने की योजनाओं पर आक्रामक रूप से काम कर रही है। हालांकि इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता ने भारतीय बाजार में अपने पहले उत्पाद लॉन्च की आधिकारिक तारीख का एलान अभी तक नहीं किया है। लेकिन टेस्ला की कई कारों को भारत में सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। अब, टेस्ला के सुपरचार्जर ने भी कथित तौर पर भारत में अपना रास्ता बना लिया है।

टेस्ला क्लब इंडिया द्वारा टेस्ला के सुपरचार्जर की एक तस्वीर ट्विटर द्वारा इसके आउटपुट और चार्जिंग क्षमताओं के डिटेल्स के साथ साझा की गई है। एलन मस्क की कंपनी ने औपचारिक रूप से भारत में चार्जर लॉन्च नहीं किया है, और शायद यह भारत में टेस्ला कारों की जरूरतों को समझने के लिए टेस्टिंग की प्रक्रिया का हिस्सा हो सकता है। 
विज्ञापन

2 of 6
Tesla Supercharger - फोटो : Twiiter/Tesla Club India
सुपरचार्जर को दो प्लग - टाइप 2 और सीसीएस 2 के साथ 150kW स्टेशन बताया जा रहा है। टेस्ला ने हाल ही में नोएडा स्थित स्टार्टअप के साथ पोर्टेबल इनवर्टर के लिए एक थोक ऑर्डर दिया है। जिससे यह अमेरिकी ईवी निर्माता द्वारा भारत में अपनी बहुप्रतीक्षित कार लॉन्च के लिए इस तरह का पहला ऑर्डर बन गया है। इन पोर्टेबल इनवर्टर का इस्तेमाल इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन के रूप में भी किया जा सकता है।

ये मैजिक बॉक्स इनवर्टर 25,000 रुपये से शुरू होते हैं और लगभग डबल बैटरी बैकअप के दावों के साथ 1KW, 2KW और 3KW में आते हैं। महामारी और उसके बाद लगे लॉकडाउन के कारण टेस्ला की भारत की योजनाओं में कुछ देरी का सामना करना पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक रिसर्च एनालिस्ट का दावा है कि टेस्ला भारत में साल 2022 के मध्य तक बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। 
विज्ञापन

3 of 6
Nitin Gadkari and Tesla Car - फोटो : Amar Ujala Graphics
टेस्ला भारत सरकार से आयात शुल्क कम करने की मांग कर रही है। जिसके चलते टेस्ला कारों की भारत में लॉन्चिंग का इंतजार और ज्यादा बढ़ गया है। पिछले महीने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जानकारी दी थी कि टेस्ला कार की कीमत भारत में करीब 35 लाख रुपये होगी। 

टेस्ला ने पहले ही मुंबई में एक कॉर्पोरेट ऑफिस बना चुकी है। साथ ही बेंगलुरु में भी एक दफ्तर सुरक्षित कर लिया है। कंपनी भारत में अपना कामकाज शुरू करने के लिए प्रमुख अधिकारियों की तलाश कर रही है। 

4 of 6
2021 Tesla Model 3 - फोटो : Tesla
टेस्ला भारत ला सकती है मॉडल 3
टेस्ला के भारत में मॉडल 3 कारों के साथ शुरुआत करने की उम्मीद है जो कंपनी के लाइनअप में सबसे सस्ती कारों में से एक हैं। मॉडल 3 स्टैंडर्ड रेंज और स्टैंडर्ड रेंज प्लस ट्रिम के लिए 54 kWh बैटरी पैक के साथ आती है। जबकि लॉन्ग रेंज और लॉन्ग रेंज परफॉर्मेंस वेरिएंट में 82kWh बैटरी पैक मिलता है। वैरिएंट के आधार पर टेस्ला 381 किमी से 614 किमी तक की ड्राइविंग रेंज का दावा करती है। 
विज्ञापन

5 of 6
2021 Tesla Model 3 - फोटो : Tesla
भारत में आयात शुल्क से महंगी होगी कार
भारत 40,000 डॉलर या उससे कम लागत वाले इलेक्ट्रिक वाहनों पर 60 प्रतिशत का आयात शुल्क और 40,000 डॉलर से अधिक कीमत वाले वाहनों पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाता है। टेस्ला मॉडल 3 इलेक्ट्रिक कार की अमेरिका में कीमत 39,990 डॉलर (30 लाख रुपये) है। लेकिन भारत में इसकी आयात शुल्क के साथ इसकी कीमत करीब 60 लाख रुपये हो जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
2021 Tesla Model 3 - फोटो : Tesla (For Reference Only)
कीमत पर टिकी निगाहें
हालांकि सबसे बड़ा सवाल कार की कीमत को लेकर बना हुआ है। अगर सही ब्रैकेट में कीमत है, तो टेस्ला कार खरीदारों के एक बड़े हिस्से को पेट्रोल और डीजल कारों से ईवी में स्थानांतरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें