फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tesla Cybertruck: टेस्ला साइबरट्रक पर दी भारी छूट, ट्रंप और मस्क के बीच बढ़ते विवाद के बीच उठाया कदम

Sat, 07 Jun 2025 06:39 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tesla (टेस्ला) ने अपनी Cybertruck (साइबरट्रक) गाड़ी पर जबरदस्त छूट देने का एलान किया है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब टेस्ला के सीईओ एलन मस्क और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच सोशल मीडिया पर खुली बहस छिड़ी हुई है।
विज्ञापन
1 of 5
Donald Trump Elon Musk with Tesla Cybertruck - फोटो : X/@WhiteHouse
Tesla (टेस्ला) ने अपनी Cybertruck (साइबरट्रक) गाड़ी पर जबरदस्त छूट देने का एलान किया है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब टेस्ला के सीईओ एलन मस्क और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच सोशल मीडिया पर खुली बहस छिड़ी हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्ला अब साइबरट्रक पर ब्याज-मुक्त (शून्य प्रतिशत APR) लोन की पेशकश कर रही है। जो करीब 10,000 डॉलर यानी लगभग 8.3 लाख रुपये की छूट के बराबर है। यह ऑफर इस महीने के आखिर तक यानी 30 जून तक के लिए वैध है।

यह  भी पढ़ें - Rare Earth Magnet: चीन ने इस कंपनी की रेयर अर्थ मैग्नेट की आयात अर्जी की खारिज, पहली भारतीय कंपनी जिसे चीन ने रोका
विज्ञापन

2 of 5
Tesla Cybertruck - फोटो : Tesla
टेस्ला को झटका, शेयरों में भारी गिरावट
डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में टेस्ला को "मुश्किल में फंसी कंपनी" करार दिया था। इसके बाद कंपनी के शेयरों में 14 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई, जिससे टेस्ला को बड़ा झटका लगा। फोर्ब्स के मुताबिक, इस गिरावट से मस्क की कुल संपत्ति में 17.2 अरब डॉलर (लगभग 1.4 लाख करोड़) रुपये की कमी आ गई। हालांकि, मस्क के टेस्लाल में फोकस लौटाने के बाद पिछले महीने शेयरों में 22 प्रतिशत तक की उछाल आई थी।

यह भी पढ़ें - Porsche: पोर्शे कार असेंबली को अमेरिका में नहीं करेगी स्थानांतरित, अफवाहों पर लगाया विराम
विज्ञापन

3 of 5
Tesla Cybertruck - फोटो : Tesla
साइबरट्रक की उम्मीदें और हकीकत
टेस्ला की साइबरट्रक ने 2019 में जबरदस्त धूम मचाई थी। उस वक्त इसके 1 अरब से ज्यादा बुकिंग हुई थीं। लेकिन जब 2023 में प्रोडक्शन मॉडल लॉन्च हुआ, तो इसकी कीमत दोगुनी और रेंज कम निकली, जिससे उपभोक्ताओं में मायूसी छा गई। मस्क ने शुरू में हर साल 2.5 लाख यूनिट्स बनाने का लक्ष्य रखा था, जो बाद में 5 लाख तक बढ़ाने की बात कही गई थी। हकीकत में, कंपनी पहले साल में सिर्फ 40,000 यूनिट्स भी नहीं बेच पाई। 

यह भी पढ़ें - Car Loans: आरबीआई के रेपो रेट कट पर ऑटो इंडस्ट्री क्या कहती है, क्या कार लोन अब और सस्ते होंगे?

4 of 5
Tesla Cybertruck - फोटो : Tesla
मांग कम, छूट ज्यादा
बिक्री में सुस्ती के चलते टेस्ला ने उत्पादन कम कर दिया और भारी छूट देना शुरू किया। अब कंपनी ने सबसे बड़ी पेशकश कर दी है। अगर कोई ग्राहक साइबरट्रक के साथ 8,000 डॉलर वाला 'फुल सेल्फ ड्राइविंग' पैकेज लेता है, तो उसे 0 प्रतिशत ब्याज पर लोन मिलेगा। साइबरट्रक के आधिकारिक अकाउंट से मजाकिया अंदाज में पोस्ट किया गया, "ठीक है, पकड़ लो 0 प्रतिशत APR," लेकिन इसमें यह भी साफ किया गया कि यह ऑफर सिर्फ 30 जून तक के लिए है।

यह भी पढ़ें - Porsche: पोर्शे ने पेट्रोल इंजन वाली 718 बॉक्सटर और केमैन को बंद करने का किया फैसला, जानें डिटेल्स
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tesla Cybertruck - फोटो : Tesla
पहले से चल रही हैं छूट योजनाएं
टेस्ला पहले ही Model 3 पर शून्य प्रतिशत ब्याज और Model Y पर कम ब्याज दरों की पेशकश कर रहा है। लेकिन अब यह भारी छूट महंगे साइबरट्रक पर देना कंपनी के लिए एक बड़ा खर्च साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें - Mini Countryman: भारत में लॉन्च हुई नई लिमिटेड एडिशन इलेक्ट्रिक कार कंट्रीमैन ई जॉन कूपर वर्क्स पैक, जानें कीमत और खूबियां 

यह भी पढ़ें - BYD: बीवाईडी ने 37 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर किया मानहानि का मुकदमा, गलत जानकारी फैलाने वालों पर सख्ती!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें