फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tesla Cybertruck: टेस्ला लॉन्चिंग वाले दिन इतने साइबरट्रक की डिलीवरी कर सकती है, संख्या जानकर रह जाएंगे हैरान

Tue, 21 Nov 2023 08:20 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Tesla CyberTruck - फोटो : Social Media
Tesla Cybertruck (टेस्ला साइबरट्रक) दुनिया में सबसे प्रतीक्षित और सबसे चर्चित इलेक्ट्रिक वाहनों में से एक है। 2019 में पहली बार पेश किए जाने के बाद से, अनोखे रूप से डिजाइन किए गए इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक ने दुनिया भर में बहुत से लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। हालांकि, तमाम वादों के बावजूद टेस्ला बार-बार साइबरट्रक की लॉन्चिंग में देरी करती रही। अब काफी इंतजार के बाद ईवी निर्माता आखिरकार 30 नवंबर को ग्राहकों को पिकअप ट्रक का पहला बैच देने के लिए तैयार है।
विज्ञापन

2 of 4
Tesla CyberTruck - फोटो : Tesla
मैक्सिकन अखबार मिलेनियो ने बताया है कि टेस्ला 30 नवंबर के कार्यक्रम में सिर्फ 10 साइबरट्रक डिलीवर करेगी। रिपोर्ट में इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता के उत्पाद डिजाइन निदेशक जेवियर वर्डुरा के हवाले से कहा गया है कि टेस्ला ऑस्टिन में लॉन्च इवेंट के दौरान सिर्फ 10 साइबरट्रक डिलीवर कर सकती है। इसका मतलब है कि संभवतः 20 लाख ग्राहक जिन्होंने दशक के सबसे प्रतीक्षित इलेक्ट्रिक वाहन को बुक किया है, उन्हें अपनी उम्मीदों पर थोड़ा संयम रखना पड़ सकता है। वर्दुरा ने कथित तौर पर टेस्ला साइबरट्रक के बारे में एक कार्यक्रम में कहा, "हम पहले 10 डिलीवर करने जा रहे हैं।"
विज्ञापन

3 of 4
Tesla Cybertruck - फोटो : Tesla
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने पहले खुलासा किया था कि साइबरट्रक 2023 के आखिर में अपनी डिलीवरी शुरू करने के लिए तैयार है। हालांकि, उन्होंने यह भी खुलासा किया कि ऑटो कंपनी 2024 की शुरुआत में साइबरट्रक का बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू करेगी। जिससे निर्माता को ईवी बुक करने वाले ग्राहकों की लंबी वेटिंग लिस्ट तक डिलीवरी की रफ्तार बढ़ाने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन

4 of 4
Tesla CyberTruck - फोटो : social Media
दिलचस्प बात यह है कि यह पहली बार नहीं है जब टेस्ला ने लॉन्च इवेंट के दौरान इतनी कम संख्या में कारों की डिलीवरी की है। 2017 में टेस्ला ने डिलीवरी डे इवेंट के दौरान कंपनी के कर्मचारियों को मॉडल 3 सेडान की सिर्फ 30 यूनिट्स डिलीवरी की थी। इस बीच, वर्डुरा ने यह भी खुलासा किया कि टेस्ला मॉडल 3 की बिक्री ने सभी बड़े ब्रांडों को पीछे छोड़ दिया है। यह अमेरिकी ईवी निर्माता की सबसे सस्ती कार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें