फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EV: टेस्ला को दिख रहा है एक निराशाजनक भविष्य? वैश्विक स्तर पर ईवी की मांग कम होने के साथ हैं कई वजहें

Tue, 02 Apr 2024 04:42 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Elon Musk Tesla Cars - फोटो : Amar Ujala
टेस्ला इंक. एक निराशाजनक मुकाम की ओर बढ़ रही है। क्योंकि इलेक्ट्रिक वाहनों की घटती मांग और बढ़ती ब्याज दरों ने वाहन निर्माता की बिक्री पर असर डाला है। एक मीडिया रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एलन मस्क के नेतृत्व में इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी ने मार्च 2024 को खत्म हुई पिछली तिमाही में 449,080 इलेक्ट्रिक वाहनों की डिलीवरी की। जो दिसंबर 2023 को खत्म हुई पिछली तिमाही में दर्ज की गई कंपनी की बिक्री से सात प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Elon Musk - फोटो : ANI
एक अन्य मीडिया रिपोर्ट ने भी इशाका किया है कि टेस्ला एक निराशाजनक तस्वीर देख रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका में टेस्ला कार खरीदने वाले संभावित ग्राहकों की संख्या घट रही है। इस गिरावट का एक कारण टेस्ला के सीईओ एलन मस्क का विवादास्पद व्यक्तित्व बताया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि टेस्ला ने 2023 में आक्रामक मूल्य कटौती और छूट के कारण बिक्री में मजबूत बढ़ोतरी दर्ज करना जारी रखा। लेकिन इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता का कंसीडरेशन स्कोर इस साल फरवरी में घटकर 31 प्रतिशत हो गया, जो नवंबर 2021 में दर्ज किए गए ब्रांड के 70 प्रतिशत स्कोर की तुलना में आधे से भी कम है। रिपोर्ट में इस डेटा का श्रेय कैलिबर को दिया गया है। जो पिछले कुछ वर्षों में ब्रांड में उपभोक्ताओं की दिलचस्पी पर नजर रख रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
Tesla Car - फोटो : Tesla
रिपोर्ट में कहा गया है कि टेस्ला के सीईओ ने मार्च 2024 के आखिरी हफ्तों में कंपनी की मदद नहीं की। उन्होंने कथित तौर पर एक नए निर्देश को लागू किया जो बिक्री प्रक्रिया को धीमा कर देता। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उत्तरी अमेरिका में टेस्ला के हर ग्राहक को अब ड्राइवर असिस्टेंस फीचर की टेस्टिंग करने के लिए छोटी ड्राइव लेने की जरूरत है। जिसे कंपनी भ्रामक रूप से फुल सेल्फ ड्राइविंग के रूप में बेचती है।

4 of 6
Tesla Car - फोटो : Tesla
ये रिपोर्ट ऐसे समय में आई हैं जब टेस्ला के सीईओ ने दावा किया है कि कंपनी दो प्रमुख विकास लहरों (ग्रोथ वेव) के बीच में है। पहली लहर मॉडल 3 सेडान और मॉडल Y एसयूवी द्वारा संचालित थी। और अगले को 2025 के आखिर में उत्पादन शुरू होने वाली एक सस्ती नेक्स्ट जेनरेशन इलेक्ट्रिक कार के लॉन्च से उम्मीद है।
विज्ञापन

5 of 6
Tesla Car Plant - फोटो : Tesla
कई झटकों ने भी टेस्ला की इस साल की पहली तिमाही की बिक्री को प्रभावित किया। जर्मनी में बर्लिन के बाहर स्थित अपने मैन्युफेक्चरिंग प्लांट के कई बार बंद होने से कंपनी को एक बड़ा झटका लगा। कंपनी ने कैलिफोर्निया में अपने कारखाने को मॉडल 3 सेडान का एक अपडेटेड वर्जन बनाने के लिए भी अपग्रेड किया। जिसने शायद उत्पादन को धीमा कर दिया। इसके अलावा बाजार में तेजी से बढ़ते कॉम्पीटिशन से भी टेस्ला की बिक्री प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
BYD Car - फोटो : BYD
चीन में, जो टेस्ला के लिए सबसे बड़े बाजारों में से एक है, वहां वाहन निर्माता कंपनी BYD कं. के साथ बराबरी बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रही है। जो पिछले साल के आखिर में दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी बन गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें