फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tesla Car: चीन में टेस्ला की कार का उत्पादन कम हुआ, ईवी बिक्री बढ़ोतरी धीमी होना वजह

Sat, 23 Mar 2024 12:06 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Tesla Car - फोटो : For Reference Only
Tesla Inc. (टेस्ला इंक.) ने चीन में अपने प्लांट में उत्पादन कम कर दिया है। जो दुनिया के सबसे बड़े ऑटो बाजार में इलेक्ट्रिक वाहन की बिक्री में सुस्त बढ़ोतरी और तीव्र प्रतिस्पर्धा के बीच है। एक मीडिया रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी कार निर्माता ने इस महीने की शुरुआत में अपने शंघाई प्लांट के कर्मचारियों को टेस्ला द्वारा चीन में बनाई जाने वाली दो गाड़ियों, मॉडल Y और मॉडल 3 के उत्पादन को कम करने का निर्देश दिया था। अब कर्मचारी हफ्ते में साढ़े 6 दिन की बजाय 5 दिन काम करेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
Tesla Car - फोटो : Tesla
रिपोर्ट में कहा गया है कि टेस्ला का स्टॉक - जिसने इस साल S&P 500 इंडेक्स में सबसे खराब प्रदर्शन किया है - शुक्रवार को नियमित कारोबार शुरू होने से पहले 3.9 प्रतिशत तक गिर गया।
विज्ञापन

3 of 5
Tesla Car Plant - फोटो : Tesla
चीन में टेस्ला कार की बिक्री
रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन में कुल यात्री-वाहन की बिक्री में साल के पहले दो महीनों में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और नई ऊर्जा वाहनों की बिक्री में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। लेकिन टेस्ला ने एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में शिपमेंट में गिरावट दर्ज की।

4 of 5
Tesla Car Plant - फोटो : Tesla
रिपोर्ट में कहा गया है कि एलन मस्क की कार निर्माता कंपनी को न सिर्फ घरेलू प्रतियोगी BYD कंपनी से बल्कि कई अन्य ईवी निर्माताओं से भी कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। जो ज्यादा किफायती और तकनीक से लैस वाहनों का उत्पादन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tesla Car production in China - फोटो : Tesla
रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन के यात्री कार संघ द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, टेस्ला ने 2024 के पहले दो महीनों में 131,812 वाहनों की डिलीवरी की, जो एक साल पहले की समान अवधि से 6 प्रतिशत की गिरावट है। साथ ही यह भी कहा गया है कि टेस्ला द्वारा साल की शुरुआत से लागू की गई मूल्य कटौती के बावजूद, सिर्फ 53 प्रतिशत शिपमेंट ही स्थानीय बाजार में गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें