मारुति सुजुकी ने हाल ही में अपनी नई अपडेटेड Maruti Celerio के सीएनजी वर्जन को लॉन्च किया है। और अब टाटा मोटर्स ने Tata Tiago का सीएनजी वर्जन उतारा है। जानें दोनों में से किस कार में कितना दम है और कौन सी सीएनजी कार ज्यादा सुरक्षित है।
विज्ञापन
1 of 9
टाटा टियागो बनाम मारुति सेलेरियो सीएनजी वैरिएंट
- फोटो : For Reference Only
पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों के बीच सीएनजी वाहनों को अपनाने की दर तेजी से बढ़ी रही है। इसे देखते हुए देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने अपनी लोकप्रिय हैचबैक Tata Tiago (टाटा टियागो) और सेडान Tata Tigor (टाटा टिगोर) को सीएनजी मॉडल के साथ लॉन्च किया है। पेट्रोल और डीजल की कीमत की तुलना में सीएनजी सस्ती है। इस वजह से सीएनजी वाहन पैसों की बचत करते हैं।
भारत में सीएनजी कार बाजार में Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है। ऐसे में टियागो और टिगोर सीएनजी कारें इन्हें कड़ी टक्कर देंगी। हाल ही में मारुति सुजुकी ने अपनी नई अपडेटेड Maruti Celerio के सीएनजी वर्जन को लॉन्च किया है। और अब टाटा मोटर्स ने Tata Tiago का सीएनजी वर्जन उतारा है। जानें दोनों में से किस कार में कितना दम है और कौन सी सीएनजी कार ज्यादा सुरक्षित है।
दोनों की साइज में कितना अंतर
Maruti Celerio CNG और Tata Tiago CNG मॉडल के साइज की बात करें तो Maruti Celerio CNG की लंबाई 3.6 मीटर है। जबकि Tata Tiago CNG की लंबाई 3.7 मीटर है। सेलेरियो में 165mm का ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है। जबकि टाटा टियागो का ग्राउंड क्लियरेंस 168mm है। यानी Tata Tiago पहाड़ी इलाकों और उबड़-खाबड़ रास्तों पर बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस देगी।
कितना दमदार है इनका इंजन
Maruti Celerio CNG के पेट्रोल वैरिएंट में 1.0-लीटर का K10C DualJet इंजन मिलता है। सेलेरियो का सीएनजी वैरिएंट 57 hp का अधिकतम पावर और 82.1 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि Tata Tiago CNG में भी पेट्रोल वैरिएंट वाला ही 1.2-लीटर रेवोट्रॉन 3-सिलिंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 73.4 PS का अधिकमत पावर और 95 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों ही कारें में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। यानी पावर के मामले में Tata Tiago CNG कार Maruti Celerio CNG पर भारी पड़ती है।
कितनी ज्यादा सुरक्षित
टाटा मोटर्स ने अपनी Tiago CNG कार को सुरक्षित बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कंपनी ने अपनी पहली सीएनजी कार में अनोखे सेफ्टी फीचर्स दिए हैं। इसमें गैस लीकेज को डिटेक्ट करने का फीचर मिलता है। अगर किसी परिस्थिति में कार में सीएनजी लीक होती है, तो कार में मौजूद लीक डिटेक्शन टेक्नोलॉजी गाड़ी को खुद-ब-खुद सीएनजी से पेट्रोल मोड पर शिफ्ट कर देगी। इसके साथ ही यह टेक्नोलॉजी वाहन चालक को गैस लीक के बारे में अलर्ट भी करती है। इसके साथ ही गाड़ी को तत्काल बंद करने के लिए एक माइक्रो स्विच दिया गया है।
दुर्घटना से बचाएगी
इतना ही नहीं, टाटा टियागो सीएनजी कार को दुर्घटना से बचाने के लिए एक और खास फीचर मिलता है। अगर कार में थर्मल इंसीडेंट की कोई घटना होती है तो सिलेंडर फटने से बचने के लिए ये सीएनजी सप्लाई को बंद कर देती है। वहीं ट्यूब में बची गैस हवा में रिलीज कर दी जाती है।
किसकी कितनी है सेफ्टी रेटिंग
इसके अलावा टियागो कार सीधे सीएनजी ईंधन पर स्टार्ट हो जाती है। कार में सीएनजी की मात्रा कम होने पर यह ऑटोमैटिक तरीके से पेट्रोल पर शिफ्ट हो जाती है। Tata Tiago CNG इस समय देश में बिकने वाली एकमात्र CNG कार है, जिन्हें Global NCAP सुरक्षा क्रैश टेस्ट में 4-स्टार रेटिंग हासिल है। Maruti Celerio को Global NCAP (ग्लोबल एनसीएपी) क्रैश टेस्ट में जीरो स्टार की रेटिंग मिली है।
Celerio और Tiago CNG का माइलेज
माइलेज की बात करें तो Maruti Celerio CNG भारी पड़ती है। मारुति का कहना है कि Celerio CNG का प्रमाणित माइलेज 35.60 किलोमीटर प्रति किलो है। जबकि Tata Tiago CNG के माइलेज को लेकर कोई आधिकारिक जानकरी सामने नहीं आई है। हालांकि इस कार के बारे में दावा किया जा रहा है कि यह एक किलोग्राम गैस सीएनजी में 26.49 किलोमीटर का माइलेज देगी।
दोनों कार के कितने ट्रिम्स
Maruti Celerio CNG का एक ही मॉडल मौजूद है। जबकि Tata ने Tiago CNG को 5 अलग-अलग ट्रिम्स में उतारा है। Tiago CNG 5 ट्रिम्स- XE, XM, XT, XZ+ (ST), XZ+ (DT) में उपलब्ध है।
कितनी है दोनों की कीमत
अगर आप दोनों की कीमत में अंतर को देखें तो Maruti Celerio CNG की कीमत 6.58 लाख रुपये से शुरू होती है। वहीं, Tigao CNG की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.09 लाख रुपये है, जो 7.64 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।