Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने शुक्रवार को एलान किया कि उसकी माइक्रो एसयूवी Punch (पंच) ने अब दो लाख यूनिट्स के महत्वपूर्ण उत्पादन मील के पत्थर को छू लिया है। Tata Punch SUV की कीमत बेस प्योर वैरिएंट के लिए 6 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप क्रिएटिव (O) वैरिएंट के लिए 9.50 लाख रुपये तक जाती है। ये दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं। Global NCAP सेफ्टी क्रैश टेस्ट में इस एसयूवी को 5 स्टार रेटिंग मिली है।
विज्ञापन
2 of 7
Tata Punch GNCAP crash test
- फोटो : GNCAP
क्या हैं खूबियां
टाटा पंच को 2021 के अक्तूबर में लॉन्च किया गया था। उस समय कार बाजार में एसयूवी बॉडी टाइप की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए वाहन निर्माता ने इसका भरपूर फायदा उठाने के लिए पंच को एसयूवी बॉडी टाइप में पेश किया। टाटा पंच एक ऐसे डिजाइन के साथ उतारी गई है जो कंपनी की अन्य एसयूवी जैसे कि Safari (सफारी), Harrier (हैरियर) से प्रेरित है। कंपनी ने इस एसूयवी में कुछ खास डिजाइन एलिमेंट्स भी दिए, जो इसे दूसरी कारों से अलग बनाती है। वाहन को कई कारणों से पसंद किया गया है जिसमें तुलनात्मक रूप से सस्ती कीमत, एक शानदार इंजन और आकर्षक बॉडी स्टाइल शामिल हैं।
विज्ञापन
3 of 7
Tata Punch
- फोटो : Tata Motors
वैरिएंट्स
टाटा पंच Pure और Pure (O) बेस वैरिएंट्स में पेश किया जाता है जिसमें सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन होता है। जबकि Adventure, Adventure (O), Accomplished, Accomplished (O), Creative और Creative (O) वैरिएंट्स दोनों मैनुअल और AMT गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ उपलब्ध हैं।
साइज
टाटा पंच की लंबाई 3827 mm, चौड़ाई 1742 mm, ऊंचाई 1615 mm है। वहीं इस एसयूवी का व्हीलबेस 2425 mm है। यह टाटा की सबसे छोटी एसयूवी है। इसमें 187 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है जो इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा है। इस कार में 366 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।
4 of 7
Tata Punch
- फोटो : Tata Motors
इंजन और पावर
टाटा मोटर्स ने पंच एसयूवी को सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ उतारा है। इस कार में डीजल इंजन का विकल्प नहीं मिलता है। टाटा पंच एसयूवी में डायनाप्रो टेक्नोलॉजी वाला 1.2-लीटर रेवोट्रॉन इंजन मिलता है। यह इंजन 86 hp का पावर और 115 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 5-स्पीड एएमटी का विकल्प मिलता है।
टॉप स्पीड
Tata Punch एसयूवी 6.5 सेकंड में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। वहीं 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने में इसे लगभग 16 सेकंड का समय लगता है।
विज्ञापन
5 of 7
Tata Punch
- फोटो : Tata Motors
फीचर्स
टाटा पंच में काफी फीचर्स मिलते हैं। इस कार में पुश-बटन स्टार्ट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, लेदर स्टीयरिंग व्हील और गियर नॉब, ऑटो-फोल्डिंग ओआरवीएम, कूल्ड ग्लोवबॉक्स, रियर-सीट आर्मरेस्ट, 7-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन और बहुत कुछ मिलता है।
कलर ऑप्शंस
टाटा पंच एसयूवी 7 कलर ऑप्शंस में आती है। इसमें टॉरनेडो ब्लू, कैलिप्सो रेड, मीटियर ब्रॉन्ज, एटॉमिक ऑरेंज, ट्रॉपिकल मिस्ट, डेटोना ग्रे और ऑर्कस व्हाइट जैसे रंग शामिल हैं।
विज्ञापन
6 of 7
Tata Punch CAMO Edition
- फोटो : Tata Motors
2 लाख माइलस्टोन का सफर
टाटा पंच ने लॉन्च की तारीख से एक लाख उत्पादन मील के पत्थर तक पहुंचने में 10 महीने का समय लिया। फिर इस साल की शुरुआत में अगले 50,000 तक पहुंचने के लिए इसे पांच महीने का समय लगा। दो लाख माइलस्टोन तक पहुंचने का अभियान और भी तेज रहा, जिसमें सिर्फ चार महीने लगे।
मुकाबला
Tata Punch भारतीय बाजार में सीधे तौर पर मुकाबला Maruti Suzuki Ignis, Nissan Magnite और Renault Kiger जैसी कारों के साथ है। इसे Citroen C3 और कुछ हद तक हाल ही में लॉन्च हुई Maruti Suzuki Fronx से भी मुकाबला करना पड़ सकता है। हालांकि इसे सबसे बड़ी चुनौती Hyundai Exter से मिल सकती है जो जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाली है।