Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने एलान किया है कि जल्द ही लॉन्च होने वाली लॉन्ग रेंज वाली Nexon EV का नाम Tata Nexon EV Max होगा। कंपनी ने अपनी नई कार Tata Nexon EV Max की लॉन्चिंग से पहले इसका एक टीजर वीडियो जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अपनी नई लॉन्ग रेंज नेक्सन ईवी को 11 मई को लॉन्च कर सकती है। नई नेक्सन ईवी मैक्स एक बड़े बैटरी पैक और नए फीचर्स के साथ आएगी। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी बुकिंग आधिकारिक रूप से शुरू नहीं की है। लेकिन चुनिंदा डीलरों ने नए मॉडल के लिए प्री-बुकिंग लेना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
2 of 6
Tata Nexon EV Max Teaser
- फोटो : Tata Motors
इन दिन होगी लॉन्च!
टाटा नेक्सन ईवी इलेक्ट्रिक कार को पहली बार जनवरी 2020 में लॉन्च किया गया था और अब इसे जल्द ही अपडेट मिलने वाला है। हालांकि कंपनी ने Tata Nexon EV Max के टीजर वीडियो में लॉन्चिंग की तारीख का खुलासा नहीं किया है। कंपनी ने कहा है कि यह कार जल्द आ रही है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Tata Nexon EV का अपडेटेड लॉन्ग-रेंज वर्जन भारत में 11 मई, 2022 को लॉन्च किया जा सकता है। नए मॉडल को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया है, जिसमें अहम पावरट्रेन अपग्रेड मिलने वाले हैं। इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में कम से कम बदलाव किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
3 of 6
Tata Nexon EV Charging
- फोटो : For Refernce Only
मौजूदा नेक्सन की बैटरी और रेंज
जैसा कि नाम से पता चलता है कि 'लॉन्ग-रेंज', अपडेटेड नेक्सन ईवी मौजूदा वर्जन की तुलना में लंबी इलेक्ट्रिक रेंज देने में सक्षम होगी। मौजूदा नेक्सन ईवी 30.2kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक के साथ आती है जो फ्रंट एक्सल पर लगे इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देता है। यह 129bhp की पीक पावर और 245Nm का टार्क जेनरेट करता है और 9.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ता है। मौजूदा मॉडल एक बार चार्ज करने पर 312 किमी की रेंज का वादा करता है।
4 of 6
Tata Nexon EV
- फोटो : Twitter
लॉन्च-रेंज नेक्सन की बैटरी और रेंज
लंबी दूरी की Tata Nexon EV की बात करें तो इलेक्ट्रिक SUV में पावरफुल 6.6kW AC चार्जर के साथ 40kWh का बैटरी पैक होगा। यह 400 किमी से ज्यादा की एआरएआई-प्रमाणित रेंज पेश करेगी। हालांकि रियल वर्ल्ड परिस्थितियों में लगभग 300-320 किमी हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 6
Tata Nexon EV
- फोटो : For Refernce Only
मिल सकते हैं ये नए फीचर्स
अगर रिपोर्टों की मानें तो, 2022 टाटा नेक्सन ईवी को रीजनरेटिव ब्रेकिंग की तीव्रता को एडजस्ट करने में सक्षम करने के लिए सिलेक्ट करने वाला रीजेनरेशन मोड हासिल हो सकता है। बाहरी हिस्से में, इसमें नए डिजाइन किए गए अलॉय व्हील ड्यूल शेड्स में पेंट किए जा सकते हैं। नए मॉडल में रियर डिस्क ब्रेक मिलने की संभावना है। कार को और ज्यादा शानदार बनाने के लिए, कार निर्माता इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी प्रोग्राम, क्रूज कंट्रोल, वेंटिलेटेड सीटें, पार्क मोड और एयर प्यूरिफायर जैसे कुछ नए फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं।
N Chandrasekaran, Chairman, Tata Sons and Tata Motors taking delivery of his New Tata Nexon EV
- फोटो : Tata Motors (For Reference Only)
कितनी होगी कीमत
जहां नेक्सन ईवी का मौजूदा मॉडल 14.54 लाख रुपये से लेकर 17.15 लाख रुपये की कीमत के बीच आता है, वहीं नई 2022 टाटा नेक्सन ईवी की कीमत निश्चित रूप से थोड़ी ज्यादा होगी। आने वाले लॉन्ग-रेंज वर्जन की मौजूदा Nexon EV की तुलना में कीमत 2 लाख रुपये से 3 लाख रुपये तक ज्यादा होने की उम्मीद है।