फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएनजी कार: Tata Tiago CNG और Tigor CNG की अनाधिकारिक बुकिंग शुरू, जनवरी 2022 में हो सकती है लॉन्च

Thu, 23 Dec 2021 03:25 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टाटा मोटर्स अब अपने पहले सीएनजी से चलने वाले वाहनों - Tiago CNG (टियागो सीएनजी) और Tigor CNG (टिगोर सीएनजी) को लॉन्च करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
1 of 6
Tata Tiago - फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स लंबे समय से सीएनजी पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में एंट्री करने पर विचार कर रही है। इस सेगमेंट में अब तक सिर्फ दो खिलाड़ियों - मारुति सुजुकी और ह्यूंदै का ही दबदबा रहा है। पहले कोरोना महामारी की वजह से हुई देरी और अब सेमिकंडक्टर चिप की कमी के वैश्विक संकट के चलते, टाटा मोटर्स अपने सीएनजी पोर्टफोलियो का विस्तार नहीं कर पा रही है, नहीं तो यह और जल्दी हो सकता था। लेकिन टाटा मोटर्स अब अपने पहले सीएनजी से चलने वाले वाहनों - Tiago CNG (टियागो सीएनजी) और Tigor CNG (टिगोर सीएनजी) को लॉन्च करने के लिए तैयार है।

प्री-बुकिंग शुरू
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चुनिंदा टाटा डीलरशिप्स ने Tiago और Tigor के CNG वर्जन के लिए प्री-बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। ये कारें अगले महीने लॉन्च हो सकती हैं। हालांकि कंपनी ने इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। उम्मीद है कि टाटा मोटर्स टियागो सीएनजी और टिगोर सीएनजी के जनवरी 2022 में लॉन्च होने से पहले आने वाले हफ्तों में इनकी बुकिंग औपचारिक रूप से शुरू कर देगी।
विज्ञापन

2 of 6
Tata Tiago - फोटो : Tata Motors
टेस्टिंग के दौरान कई बार आई नजर
टाटा मोटर्स की सीएनजी से चलने वाले Tiago (टियागो) और Tigor (टिगोर) मॉडल्स को सार्वजनिक तौर पर सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान कई बार स्पॉट किया गया। हाल ही में, पुणे में Tiago सीएनजी के टेस्ट मॉडल को देखा गया था और इसकी स्पाय तस्वीरें सामने आईं थी। टेस्टिंग मॉडल पूरी तरह से ढंका हुआ नहीं था और उस पर 'ऑन टेस्ट बाय एआरएआई' का स्टिकर लगा हुआ था। कार के पीछे उत्सर्जन परीक्षण उपकरण लगे हुए थे। एआरएआई एमिशन/माइलेज रेटिंग किसी कार के आधिकारिक लॉन्च से पहले टेस्टिंग का आखिरी चरण होता है। खबरों के मुताबिक नई Tiago CNG और Tigor CNG को नए साल के जनवरी में लॉन्च किया जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 6
Tata Tiago - फोटो : Tata Motors
लुक और डिजाइन
टेस्टिंग मॉडल की स्पॉय तस्वीरों को देखने से पता चलता है कि CNG वेरिएंट का डिजाइन उनके स्टैंडर्ड ICE (इंटनल कंब्शन इंजन) मॉडल्स के फेसलिफ्टेड वर्जन के जैसा होगा। यानी डिजाइन या साइज के लिहाज से सीएनजी मॉडल में कोई बड़ा बदलाव देखे जाने की उम्मीद कम है। एक्सटीरियर लुक और डिजाइन की बात करें तो इसमें प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED DRL, फॉग लैंप, शार्क फिन एंटीना, LED स्टॉप लैंप, LED टेल लाइट्स जैसे कई फीचर्स मिल सकते हैं। सीएनजी मॉडल के इंटीरियर की कोई तस्वीर अभी तक सामने नहीं आई है। हालांकि जैसा कि पहले बताया जा गया है, रेगुलर मॉडल से किसी भी बड़े अंतर की उम्मीद नहीं की जा रही है। कार में नए मल्टी स्पोक अलॉय व्हील दिए गए हैं। कार के फ्रंट ग्रिल में ट्राइ-एरो थीम मिलता है जो कार की पहचान है। 

4 of 6
Tata Tiago XTA AMT - फोटो : Amar Ujala
इंजन और पावर
इंजन की बात करें तो कंपनी इस कार में वही 1.2-लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल कर सकती है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। यह इंजन इस समय 85 bhp का अधिकतम पावर और 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। सीएनजी मॉडल में यह इंजन कम पावर जेनरेट कर सकता है। बता दें कि टियागो की अच्छी खासी बिक्री होती है। कंपनी जब इस मॉडल को सीएनजी फिटेड किट के साथ उतारेगी तो ग्राहक हर महीने महंगे पेट्रोल से छुटकारा पा सकेंगे और काफी पैसे बचा सकेंगे। 
विज्ञापन

5 of 6
Tata Car Interior - फोटो : Tata Motors
कैसे होंगे फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो Tiago CNG XZ वेरिएंट में वही फीचर्स होंगे जो स्टैंडर्ड XZ ट्रिम में मिलते हैं। इसमें एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वॉयस कमांड, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो और फोन कंट्रोल, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, वन-टच ड्रॉउन ड्राइवर विंडो, कूल्ड ग्लव बॉक्स और बहुत कुछ शामिल हैं। XT ट्रिम में फ्रंट और रियर पावर विंडो, पियानो ब्लैक इंटीरियर इंसर्ट और स्टीयरिंग व्हील, Tata ConnectNext एप्लिकेशन सपोर्ट और इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर्स के साथ इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs जैसे फीचर्स मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Tata tigor facelift - फोटो : Tata Motors
मुकाबला और कीमत
टाटा टियागो हैचबैक इस समय 9 वेरिएंट्स और 4 ट्रिम ऑप्शन - XE, XT, XZ और XZ+ में मिलती है। यह कार दिल्ली में  4.99 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध है और टॉप मॉडल्स की कीमत 7.07 लाख रुपये तक जाती है। टाटा टियागो सीएनजी मॉडल की कीमतें अपने स्टैंडर्ड ICE मॉडल्स की तुलना में लगभग 50,000 रुपये से 60,000 रुपये ज्यादा होने की संभावना है। टाटा टियागो सीएनजी मॉडल का भारतीय बाजार में सीधे तौर पर मारुति सुजुकी वैगनआर सीएनजी, ह्यूंदै सैंट्रो सीएनजी जैसी कारों से मुकाबला होगा। जबकि, टाटा टिगोर सीएनजी कार का मुकाबला मारुति सुजुकी की आनेवाली सेडान डिजायर सीएनजी और ह्यूंदै ऑरा सीएनजी कारों से होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें