Radisson Hotel Group (रैडिसन होटल समूह) ने भारत में अपने सभी होटलों में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए ईवी चार्जिंग कंपनी Sunfuel (सनफ्यूल) के साथ करार किया है।
Radisson Hotel Group (रैडिसन होटल समूह) ने भारत में अपने सभी होटलों में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए ईवी चार्जिंग कंपनी Sunfuel (सनफ्यूल) के साथ करार किया है। दोनों पक्षों ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने और स्थिरता का समर्थन करने के मकसद से रैडिसन ब्लू प्लाजा दिल्ली एयरपोर्ट पर एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
एमओयू पर रैडिसन होटल ग्रुप के प्रबंध निदेशक और उपाध्यक्ष (ऑपरेशन्स)-दक्षिण एशिया, जुबिन सक्सेना और सनफ्यूल इलेक्ट्रिक में सह-संस्थापक और प्रमुख-पार्टनर्शिप और समुदाय, गुल पनाग ने अपने-अपने संगठनों की ओर से हस्ताक्षर किए।
सक्सेना ने कहा, "इस साझेदारी के जरिए, हम एक स्थायी कल के अपने दृष्टिकोण को आगे बढ़ा रहे हैं और जिम्मेदार यात्रा के भविष्य को आकार देने में मदद करने की अपनी प्रतिबद्धता को बढ़ा रहे हैं।"
विज्ञापन
2 of 4
EV Charging Stations
- फोटो : iStock
सनफ्यूल इलेक्ट्रिक के संस्थापक और सीईओ सुधीर नायक ने कहा कि डेस्टिनेशन चार्जिंग देश में हाई-एंड इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए एक महत्वपूर्ण उत्प्रेरक के रूप में काम करेगी और चार्जिंग सुविधाओं के साथ लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर होटलों को सक्षम करने से ईवी चार्जिंग आसान हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह पहल लोगों के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने को प्रोत्साहित करेगी और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को अपनाने की चाहत भी बढ़ाएगी।
विज्ञापन
3 of 4
EV Charging Stations
- फोटो : iStock
इस पहल का मकसद ईवी यात्रियों के बीच ड्राइविंग रेंज की चिंता को दूर करना है, खासतौर से जब वे लोकप्रिय जगहों की यात्रा कर रहे हों। सात साल से इलेक्ट्रिक वाहन यूजर, पनाग ने कहा, "हमें उम्मीद है कि डेस्टिनेशन चार्जिंग और हमारे ई-ट्रेल्स हमें फॉसिल फ्यूल नेटवर्क से परे गंतव्यों तक बिना किसी बाधा के पहुंच प्रदान करते हैं।" उन्होंने कहा, "हम धरती के प्रति जागरूक एक उत्साही समुदाय का निर्माण और सशक्तिकरण कर रहे हैं। कुछ सुखद यादें बनाने के लिए।"
चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी क्रांति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। न सिर्फ रैडिसन बल्कि विभिन्न वाहन निर्माता, मॉल, आवासीय सोसायटी और कार्यस्थल भी ग्राहकों को इलेक्ट्रिक वाहनों का अधिक बार उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए अपने परिसर में चार्जिंग सुविधाओं की आवश्यकता को महत्व दे रहे हैं, और ड्राइविंग रेंज के घटने की चिंता को दूर कर रहे हैं।