फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Motors: टाटा मोटर्स ने यात्री और व्यावसायिक वाहन कारोबार का नेतृत्व किया अलग, जानें डिटेल्स

Sat, 27 Sep 2025 09:55 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टाटा मोटर्स ने अपने पैसेंजर व्हीकल (PV) और कमर्शियल व्हीकल (CV) बिजनेस को अलग करने की योजना के तहत शुक्रवार को बड़े स्तर पर मैनेजमेंट में बदलाव किए। कंपनी ने गिरीश वाघ और शैलेश चंद्रा को क्रमशः CV और PV बिजनेस का हेड नियुक्त किया है।
विज्ञापन
1 of 6
Tata Motors - फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स ने अपने पैसेंजर व्हीकल (PV) और कमर्शियल व्हीकल (CV) बिजनेस को अलग करने की योजना के तहत शुक्रवार को बड़े स्तर पर मैनेजमेंट में बदलाव किए। कंपनी ने गिरीश वाघ और शैलेश चंद्रा को क्रमशः CV और PV बिजनेस का हेड नियुक्त किया है।

डिमर्जर को मिली हरी झंडी
यह घोषणा उस वक्त आई है जब करीब एक महीने पहले नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने कंपनी को PV और CV यूनिट्स को अलग करने की मंजूरी दी थी।

यह भी पढ़ें - CAFE 3 Norms: नई कैफे 3 नॉर्म्स का ड्राफ्ट जारी, छोटी कारों और हाइब्रिड्स को मिलेगा फायदा
विज्ञापन

2 of 6
Tata Curvv SUV Coupe - फोटो : Tata Motors
शैलेश चंद्रा को बड़ी जिम्मेदारी
1 अक्तूबर से शैलेश चंद्रा टाटा मोटर्स के नए मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ होंगे। उनका कार्यकाल तीन साल का होगा, जो शेयरधारकों की मंजूरी पर आधारित है। चंद्रा, टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (TPEM) के एमडी बने रहेंगे और अब तक वे टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर रहे हैं।

यह भी पढ़ें - Suzuki V-Strom SX 250: सुजुकी वी-स्ट्रॉम एसएक्स 250 चार नए रंगों में लॉन्च, जानें कीमत और डिटेल्स
विज्ञापन

3 of 6
Tata Winger Plus - फोटो : Tata Motors
गिरीश वाघ संभालेंगे कमर्शियल व्हीकल डिवीजन
गिरीश वाघ, जो अभी टाटा मोटर्स के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं, 1 अक्टूबर से इस्तीफा देकर नए बोर्ड TML कमर्शियल व्हीकल्स (TMLCV) से जुड़ेंगे। यह वही नई लिस्टेड कंपनी होगी जिसमें टाटा मोटर्स का CV बिजनेस ट्रांसफर किया जाएगा। वाघ यहां एमडी और सीईओ की भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़ें - BMW G 310 RR: बीएमडब्ल्यू ने अपनी स्पोर्ट्स बाइक G 310 RR का खास लिमिटेड एडिशन किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

4 of 6
TATA JLR - फोटो : TATA JLR
CFO और अन्य बदलाव
टाटा मोटर्स ने पहले ही ग्रुप सीएफओ पीबी बालाजी के इस्तीफे की घोषणा कर दी थी, जो 17 नवंबर से प्रभावी होगी। बालाजी उसी दिन से जगुआर लैंड रोवर (JLR), यूके के सीईओ का पद संभालेंगे। वहीं, धिमन गुप्ता, जो अभी TPEM के सीएफओ हैं, 17 नवंबर से टाटा मोटर्स के नए सीएफओ बन जाएंगे।

यह भी पढ़ें - Honda CB350C Special Edition: होंडा CB350C स्पेशल एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
विज्ञापन

5 of 6
JLR - फोटो : JLR
बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में फेरबदल
कंपनी ने जानकारी दी कि कोसराजु वीरेया और गुएंटर बुशेक अब टाटा मोटर्स के स्वतंत्र निदेशक नहीं रहेंगे और वे TMLCV के बोर्ड में शामिल होंगे। इसी तरह, हाने सोरेनसेन भी टाटा मोटर्स से स्वतंत्र निदेशक के पद से हटेंगी। लेकिन वे JLR ऑटोमोटिव के बोर्ड में बनी रहेंगी।

सार्वजनिक नीति और वित्त विशेषज्ञ सुधा कृष्णन को टाटा मोटर्स का नया स्वतंत्र निदेशक बनाया गया है। उनका कार्यकाल पांच साल का होगा और 1 अक्तूबर से शुरू होगा।

यह भी पढ़ें - Supercars: पांच सुपरकारें जो 400 किमी प्रति घंटा की रफ्तार को कर सकती हैं पार, जानें पांचों की डिटेल्स
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Tata Tiago - फोटो : Tata Motors
डिमर्जर कब होगा लागू
कंपनी ने बताया कि NCLT का ऑर्डर गुरुवार को कंपनी को मिला और शुक्रवार को इसे बोर्ड मीटिंग में रखा गया। डिमर्जर स्कीम तभी प्रभावी होगी जब इसे रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (ROC), मुंबई में दर्ज किया जाएगा।

टाटा मोटर्स ने कहा, "कंपनी योजना की प्रभावी तिथि और "रिकॉर्ड तिथि" को अलग से अधिसूचित करेगी। ताकि कंपनी के शेयरधारकों का निर्धारण किया जा सके, जो कंपनी के प्रत्येक 1 पूर्ण भुगतान इक्विटी शेयर के लिए टीएमएलसीवी (प्रत्येक का अंकित मूल्य 2 रुपये) में 1 पूर्ण भुगतान इक्विटी शेयर प्राप्त करने के हकदार होंगे।" 

यह भी पढ़ें - Hybrid Cars: यूरोप में बीवाईडी और एमजी का दबदबा, रेनो और ऑडी को छोड़ा पीछे, जानें क्या है वजह 

यह भी पढ़ें - World's Fastest Car: दुनिया की सबसे तेज प्रोडक्शन कार बनी यह इलेक्ट्रिक हाइपरकार, जानें डिटेल्स 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें