फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Motors: नेक्सन और पंच एसयूवी भी जनवरी से हो जाएंगी महंगी, टाटा मोटर्स ने कीमतों में बढ़ोतरी का किया एलान

Sat, 11 Dec 2021 12:22 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने एलान किया है कि बाजार में उपलब्ध उसके सभी पैसेंजर व्हीकल्स (यात्री वाहनों) की कीमतों में अगले महीने से बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
1 of 5
Tata Nexon - फोटो : Tata Motors
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने एलान किया है कि बाजार में उपलब्ध उसके सभी पैसेंजर व्हीकल्स (यात्री वाहनों) की कीमतों में अगले महीने से बढ़ोतरी होगी। हालांकि कार निर्माता ने यह साफ नहीं किया है कि किस मॉडल की कीमत में कितनी बढ़ोतरी होगी। लेकिन उसने कहा कि बढ़ती लागत लागत के कारण कीमत बढ़ाना जरूरी हो गया था। 

टाटा मोटर्स इस समय देश में में Nexon (नेक्सन), Harrier (हैरियर), Safari (सफारी), Altroz (अल्ट्रोज), Tigor (टिगोर) और Tiago (टियागो) जैसी पैसेंजर कारों के अलावा नेक्सन ईवी और टिगोर ईवी जैसी इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री करती है। कार निर्माता ने हाल ही में भारतीय बाजारों में सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Punch (पंच) भी लॉन्च किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Tata Punch - फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स में पैसेंजर व्हीकल्स बिजनेस यूनिट के अध्यक्ष शैलेश चंद्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, "वस्तुओं, कच्चे माल और अन्य इनपुट लागतों की कीमतों में वृद्धि जारी है। बढ़ते लागत दबाव को दूर करने के लिए कंपनी जनवरी 2022 से अपने यात्री वाहनों की कीमतों में वृद्धि करने के लिए मजबूर है।" 
विज्ञापन

3 of 5
Tata Punch - फोटो : Tata Motors
यात्री वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा टाटा मोटर्स द्वारा अपने वाणिज्यिक वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी के फैसले के कुछ ही दिनों बाद हुई है। वाणिज्यिक वाहनों की कीमत बढ़ाने के पीछे भी कंपनी ने बढ़ती लागत का हवाला दिया था। और इनकी कीमतें मौजूदा कीमतों से औसतन 2.5 प्रतिशत ज्यादा बढ़ाई जाएंगी और अगले साल जनवरी से प्रभावी होगी। 

4 of 5
Tata Safari - फोटो : Tata Motors
यात्री वाहनों की कीमतों में इजाफे के एलान से पहले ही टाटा मोटर्स ने अपनी तीन-पंक्ति एसयूवी Safari (सफारी) के कुछ वैरिएंट्स की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। टाटा ने XMA, XTA+, XZA, XZA+ 6-सीटर, XZA+, XZA+ 6-सीटर Adventure Edition, XZA+ Adventure Edition, XZA+ Gold 6-सीटर और XZA+ Gold जैसे ट्रिम्स में उपलब्ध ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमतों में 7,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2021 Tata Safari - फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स भारत में लेटेस्ट कार निर्माता है जिसने अगले साल की शुरुआत से कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। टाटा से पहले, भारत के अन्य प्रमुख कार निर्माता, जैसे मारुति सुजुकी, सिट्रोएन, मर्सिडीज-बेंज और ऑडी ने भी अगले महीने से अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान कर दिया है। सभी ने बढ़ोतरी का कारण मौजूदा आपूर्ति श्रृंखला के मुद्दों और बढ़ती लागत बताया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें