Tata Motors for delivering the 1st All New Safari to Actor-singer Parmish Verma
- फोटो : Tata Motors
पंजाबी एक्टर को पहली डिलीवरी
इससे पहले टाटा मोटर्स ने टाटा सफारी की पहली डिलीवरी हाल ही में 25 फरवरी को पंजाबी एक्टर, सिंगर और डायरेक्टर परमीश वर्मा को थी। परमीश ने 'रॉकी मेंटल' और 'दिल दियां गल्लां' जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने XZA+ वैरियंट खरीदा है। परमीश के पास पहले से ही पुरानी पीढ़ी की टाटा सफारी थी, जिसके साथ की फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी।
नई सफारी को कंपनी ने 6 वैरियंट्स XE, XM, XT, XT+, XZ और XZA+ में उतारा है, यह टाटा की इंपैक्ट 2.0 डिजाइन फिलॉस्फी पर बेस्ड है। इसकी लंबाई 4661 एमएम, चौड़ाई 1894 एमएम और ऊंचाई 1786 एमएम है। वहीं इसमें 2741 एमएम का व्हीलबेस इस्तेमाल किया गया है। 2021 टाटा सफारी में 18 इंच मशीन्ड अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। नई सफारी में क्रोम बेस्ड फ्रंट ग्रिल. एलईडी हैडलैंप्स और प्रोजेक्टर लैंप्स और एलईडी टेललैंप्स लगाए गए हैं। वहीं इसमें फ्लैयर्ड व्हील आर्क मिलेंगे। इसके अलावा डुअल टोन अलॉय व्हील्स, स्टेप्ड अप रूफ, टेल गेट पर ग्लॉस ब्लैक फिनिश, रूफ रेल्स और रूफ माउंटेड स्पॉयलर मिलेगा।