टेस्ला की भारत में पहली इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) मैन्युफेक्चरिंग प्लांट (निर्माण सुविधा) लगाने के लिए तमिलनाडु सरकार पूरी कोशिश कर रही है। यह अमेरिकी ईवी दिग्गज भारत में अपनी शुरुआत के लिए पूरी तरह तैयार है। और ऐसा माना जा रहा है कि वह यहां एक प्लांट लगाने के लिए जगह की तलाश कर रहा है। जो घरेलू और निर्यात बाजार दोनों के लिए कारों का निर्माण करेगा।
विज्ञापन
2 of 6
Elon Musk Tesla Car
- फोटो : Social Media
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क इस महीने के आखिर में अपनी भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के लिए तैयार हैं। वहीं विभिन्न राज्य सरकारों ने टेस्ला के 3 अरब डॉलर के निवेश को आकर्षित करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। ऐसे में तमिलनाडु पीछे नहीं रहना चाहता। उद्योग मंत्री - टी. आर. बी. राजा से जब संवाददाताओं ने टेस्ला द्वारा भारत में प्लांट बनाने की इच्छा के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि तमिलनाडु को ईवी निर्माण के लिए एक केंद्र के रूप में स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा कि "तमिलनाडु सभी वैश्विक कार दिग्गजों से इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण के सभी अवसरों के लिए खड़ा होगा।"
विज्ञापन
3 of 6
Tesla Cybertruck
- फोटो : Tesla
तमिलनाडु को अक्सर 'भारत का डेट्रॉइट' कहा जाता है क्योंकि यह कई वाहन निर्माताओं का घर है। जैसे बीएमडब्ल्यू, ह्यूंदै, निसान और रेनो से लेकर कई दोपहिया वाहन निर्माताओं तक। राजा ने आगे कहा कि उनके राज्य में 'सबसे अच्छी ईवी नीति और इको सिस्टम' है। गौरतलब है कि डेट्रॉइट, संयुक्त राज्य अमरीका, का एक नगर है जो मिशिगन प्रांत में डेट्रॉइट नदी के तट पर स्थित है। और यह शहर अमेरिका के ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए मशहूर है, जहां तीन बड़े ऑटोमोबाइल दिग्गज निर्माता मौजूद है।
4 of 6
Elon Musk and PM Modi
- फोटो : X/@PMOIndia
'एक अनार, कई बीमार'
कई राज्यों ने टेस्ला को आमंत्रित करने और कंपनी को प्लांट लगाने के लिए प्रोत्साहन देने की इच्छा जताई है। जहां तमिलनाडु को उम्मीद है कि उसे मंजूरी मिल जाएगी, वहीं गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तेलंगाना जैसे राज्य भी दौड़ में शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Tesla Car Plant
- फोटो : Tesla
टेस्ला का प्लांट हजारों नौकरियां पैदा करने और राजस्व पैदा करने की प्रक्रियाओं में योगदान देने के लिए जाना जाता है। सिर्फ भारत में ही नहीं है बल्कि दुनिया भर में भी कंपनी के प्लांट की मांग है। यहां तक कि अमेरिका में भी, राज्यों ने टेस्ला को आकर्षित करने के लिए संघर्ष किया था। जब कंपनी एक नया प्लांट खोलना चाहती थी और कैलिफोर्निया से अपना मुख्यालय शिफ्ट करना चाहती थी। टेक्सास ने आखिर इस रेस को जीत लिया और प्लांट और मुख्यालय ह्यूस्टन के ठीक बाहर स्थापित किया गया।
यहां भारत में, कंपनी को प्लांट लगाने और एक सहायक इको सिस्टम बनाने में मदद करने के लिए रिलायंस के साथ बातचीत करने की सूचना है। हालांकि दोनों में से किसी भी कंपनी ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।