Petrol Pump
- फोटो : Adobe Stock
पुराने वाहनों को लेकर चिंता
याचिका में यह भी दावा किया गया कि देशभर में करोड़ों गाड़ी मालिक मजबूर हैं क्योंकि उन्हें वही ईंधन खरीदना पड़ रहा है जो उनकी गाड़ियों के लिए ठीक नहीं है। इसमें कहा गया कि 2023 से पहले बनी कारें और दोपहिया वाहन, और यहां तक कि कुछ नए BS6 मॉडल भी, E20 पेट्रोल के लिए डिजाइन नहीं किए गए हैं। याचिका के मुताबिक, इससे गाड़ियों के इंजनों को नुकसान हो रहा है, माइलेज कम हो रही है और मरम्मत का खर्च बढ़ रहा है।
पीटीआई ने याचिका के हवाले से कहा है, "प्रतिवादियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जाए कि ईंधन वितरण के समय उपभोक्ताओं को उनके वाहनों की इथेनॉल अनुकूलता के बारे में सूचित किया जाए।"
यह भी पढ़ें - Traffic Fine: बंगलूरू में एक तकनीकी पेशेवर ने पेश की चालान भरने की अनोखी मिसाल, 130 ट्रैफिक उल्लंघनों का जुर्माना भरा
यह भी पढ़ें - 2026 Tesla Model Y Performance: टेस्ला मॉडल वाई परफॉर्मेंस दमदार रेंज के साथ लॉन्च, मिलती है सुपरकार जैसी परफॉर्मेंस