फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

E20:ऑटो-तेल उद्योग ने कहा- ई20 पेट्रोल से माइलेज में मामूली गिरावट, लेकिन किसानों और देश को लाभ इससे कहीं अधिक

Sat, 30 Aug 2025 10:16 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल (E20) से गाड़ियों की माइलेज 2-4% घट सकती है, लेकिन इससे किसानों की आमदनी, विदेशी मुद्रा की बचत और प्रदूषण में कमी जैसे बड़े फायदे मिल रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
E20 Petrol - फोटो : AI
वाहनों में 20 प्रतिशत इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल (E20) (ई20) इस्तेमाल करने से माइलेज यानी ईंधन की क्षमता में लगभग 2 से 4 प्रतिशत की कमी आ सकती है। लेकिन ऑटो और तेल उद्योग से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि इस छोटे से नुकसान के बावजूद, देश को जो फायदा होता है, वह कहीं ज्यादा बड़ा है।

गलतफहमियों पर ऑटो इंडस्ट्री का जवाब
ऑटो उद्योग संगठन, भारतीय ऑटोमोबाइल निर्माता सोसायटी (SIAM) (सियाम) ने साफ कहा है कि E20 पेट्रोल से जुड़े इंश्योरेंस और वारंटी क्लेम पर उठ रही चिंताएं बेबुनियाद हैं। वाहन निर्माता कंपनियां वारंटी को पूरी तरह मानेंगी और इसमें किसी तरह का समझौता नहीं होगा।

यह भी पढ़ें - EV: मंत्री समूह का महंगी ईवी कारों पर 18% जीएसटी का प्रस्ताव, लेकिन केंद्र चाहता है छूट जारी रहे 

यह भी पढ़ें - E20 Petrol: ई20 पेट्रोल पर ग्राहकों की चिंताएं, जानें टोयोटा, रेनो और ऑडी जैसे वाहन निर्माताओं ने क्या कहा
विज्ञापन

2 of 7
Petrol Pump - फोटो : AI
"मात्र 2-4% माइलेज कम"
सियाम के कार्यकारी निदेशक पीके बनर्जी ने बताया कि कुछ लोगों का दावा है कि E20 पेट्रोल से 20-50 प्रतिशत तक माइलेज गिर रहा है, लेकिन यह पूरी तरह गलत सूचना है। टेस्टिंग से यह साफ हुआ है कि माइलेज में सिर्फ 2 से 4 प्रतिशत की ही गिरावट आती है। उन्होंने बताया कि इथेनॉल में पेट्रोल की तुलना में 30-35 प्रतिशत कम ऊर्जा होती है, लेकिन वास्तविक माइलेज ड्राइविंग स्टाइल, ट्रैफिक और एसी इस्तेमाल जैसे कई कारकों पर निर्भर करती है।

यह भी पढ़ें - Xiaomi YU7: शाओमी की YU7 एसयूवी ने 2.4 लाख बुकिंग से मचाई धूम, टेस्ला मॉडल Y को चुनौती 

यह भी पढ़ें - Double-Decker Buses: 35 साल बाद दिल्ली की सड़कों पर लौटेंगी डबल-डेकर बसें, इलेक्ट्रिक अवतार में होगा ट्रायल रन
विज्ञापन

3 of 7
Petrol Pump - फोटो : AI
इंजन पर कोई बुरा असर नहीं
जब पूछा गया कि E20 पेट्रोल से पुराने इंजन वाले वाहनों पर असर होगा या नहीं। इस सवाल के जवाब में बनर्जी ने बताया कि लाखों वाहन पहले से E20 पर चल रहे हैं और अब तक किसी भी गाड़ी के खराब होने की रिपोर्ट नहीं आई है। ARAI (ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया) ने भी 2016 और 2021 के अध्ययन का हवाला देते हुए कहा कि E20 पेट्रोल से वाहनों पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ता।

यह भी पढ़ें - Traffic Fine: बंगलूरू में एक तकनीकी पेशेवर ने पेश की चालान भरने की अनोखी मिसाल, 130 ट्रैफिक उल्लंघनों का जुर्माना भरा 

यह भी पढ़ें - 2026 Tesla Model Y Performance: टेस्ला मॉडल वाई परफॉर्मेंस दमदार रेंज के साथ लॉन्च, मिलती है सुपरकार जैसी परफॉर्मेंस

4 of 7
Petrol Pump - फोटो : AI
किसानों और देश की अर्थव्यवस्था को फायदा
इथेनॉल मिश्रण का सबसे बड़ा फायदा किसानों को हो रहा है। FIPI (फेडरेशन ऑफ इंडियन पेट्रोलियम इंडस्ट्री) के सलाहकार पीएस रवि ने बताया कि सिर्फ 2025 में ही किसानों को इथेनॉल की खरीद के लिए 40,000 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। इसके अलावा 2014-15 से अब तक 245 LMT (लाख मीट्रिक टन) कच्चे तेल की बचत हुई है और देश को लगभग 1.44 लाख करोड़ रुपये का विदेशी मुद्रा लाभ मिला है। 2025 में ही 43,000 करोड़ रुपये की बचत होने का अनुमान है। साथ ही, 763 LMT कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी आई है।

यह भी पढ़ें - EV Charging: भारत का नया ईवी चार्जिंग एप, नहीं लेगा निजी डेटा, निजता को मिलेगी प्राथमिकता 

यह भी पढ़ें - RTO: ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन रजिस्ट्रेशन से मोबाइल नंबर लिंक करें, जानें अपडेट करने की पूरी प्रक्रिया 
विज्ञापन

5 of 7
Petrol Pump - फोटो : Adobe Stock
विदेश तेल पर निर्भरता में कमी
इथेनॉल मिश्रण से भारत की कच्चे तेल पर निर्भरता कम हुई है। इसका मतलब यह है कि अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उतार-चढ़ाव का भारत पर कम असर पड़ेगा। साथ ही, यह भारत को सतत ईंधन के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर मजबूत स्थिति देता है।

यह भी पढ़ें - Transport Data: सरकार ने जारी किए वाहन, सारथी और फास्टैग डेटा एक्सेस के नए नियम, बनेगा सुरक्षित ट्रांसपोर्ट डाटा सिस्टम 
विज्ञापन

6 of 7
Petrol Pump - फोटो : AI
लंबी अवधि में बड़ा फायदा
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के विक्रम गुलाटी ने कहा कि भले ही लोगों को थोड़ी ज्यादा रकम पेट्रोल पर खर्च करनी पड़ रही हो, लेकिन बड़ा फायदा भारत की अर्थव्यवस्था को हो रहा है। जो पैसा पहले कच्चा तेल आयात करने में बाहर चला जाता था, अब वह भारतीय किसानों तक पहुंच रहा है। इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी और वे ज्यादा खर्च करेंगे, जिससे अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी।

यह भी पढ़ें - E20: नितिन गडकरी ने कहा- हमने पुरानी कारों पर परीक्षण किया, ई20 ईंधन की 'गलत सूचना' पर 'पेट्रोलियम लॉबी' को फिर घेरा
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Petrol Pump - फोटो : AdobeStock
आत्मनिर्भर भविष्य की ओर
गुलाटी ने यह भी कहा कि इथेनॉल मिश्रण देश को सतत विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ा रहा है। यह सिर्फ ऊर्जा के मामले में ही नहीं, बल्कि तकनीक और कच्चे माल के मामले में भी भारत को आत्मनिर्भर बना रहा है। 

यह भी पढ़ें - E20 Petrol: ई20 पेट्रोल से माइलेज 2-5 प्रतिशत तक हो सकता है कम! क्या है विशेषज्ञों की राय 

यह भी पढ़ें - Ethanol: केंद्र की 20 प्रतिशत इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल नीति को चुनौती, सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें