फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sub-Compact SUV: नवंबर में सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की मजबूत रफ्तार, जानें टॉप-5 सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल

Tue, 16 Dec 2025 01:26 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में मार्केट में एसयूवी कारों की जबरदस्त डिमांड देखी जा रही है। जानें कौन हैं नवंबर 2025 में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-5 सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कारें।
विज्ञापन
1 of 7
Tata Nexon - फोटो : Tata
भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स (SUV) (एसयूवी) की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। और इसका सबसे साफ असर सब-कॉम्पैक्टएसयूवी सेगमेंट में देखने को मिल रहा है। नवंबर 2025 की बिक्री के आंकड़े इस बात की पुष्टि करते हैं कि ग्राहक इस सेगमेंट को तेजी से अपना रहे हैं। इस महीने बिक्री के मामले में टाटा मोटर्स और मारुति सुजुकी जैसे घरेलू दिग्गजों के साथ-साथ किआ ने भी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। नवंबर 2025 की टॉप-5 सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की सूची में टाटा नेक्सन एक बार फिर सबसे आगे रही।

यह भी पढ़ें - Electric Scooter Battery: इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी की सही देखभाल क्यों है जरूरी, जानें थोड़ी सी समझदारी के बड़े फायदे
विज्ञापन

2 of 7
2025 Tata Nexon - फोटो : Tata Motors
टाटा नेक्सन की बादशाहत बरकरार
नवंबर 2025 में टाटा नेक्सन ने न सिर्फ कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में, बल्कि कुल कार बिक्री में भी शीर्ष स्थान हासिल किया। इस दौरान नेक्सन की 22,434 यूनिट्स बिकीं, जो साल-दर-साल आधार पर 46 प्रतिशत की मजबूत बढ़ोतरी को दर्शाता है। लगातार अपडेट्स, मजबूत सेफ्टी फीचर्स और पेट्रोल, डीजल व इलेक्ट्रिक विकल्पों की वजह से नेक्सन की मांग बाजार में बनी हुई है।

यह भी पढ़ें - Bike Riding: रोजाना सफर के लिए सही बाइक कैसे चुनें, जानें दूरी, आराम और रास्तों के हिसाब से पूरी गाइड
विज्ञापन

3 of 7
Tata Punch - फोटो : Tata Motors
टाटा पंच ने दूसरा स्थान किया हासिल
पिछले साल की बेस्टसेलर रही टाटा पंच ने नवंबर 2025 में भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी और दूसरे स्थान पर रही। इस महीने पंच की 18,753 यूनिट्स की बिक्री हुई। साल-दर-साल आधार पर इसमें 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। माइक्रो-एसयूवी सेगमेंट में पंच की लोकप्रियता का बड़ा कारण इसका कॉम्पैक्ट साइज, ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस और शहरी उपयोग के लिए उपयुक्त डिजाइन है।

यह भी पढ़ें - Flying Car: दुनिया की पहली फ्लाइंग कार का उत्पादन शुरू, भविष्य की यात्रा अब हकीकत के करीब 

4 of 7
Maruti Fronx - फोटो : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स की स्थिर मौजूदगी
मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स नवंबर 2025 में तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी रही। इस दौरान इसकी 15,058 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई। सालाना आधार पर इसमें 1 प्रतिशत की मामूली बढ़त देखने को मिली। हाल ही में फ्रॉन्क्स ने मारुति के नेक्सा नेटवर्क से बिकने वाली पहली एसयूवी के रूप में 4 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार किया है। जो इसकी मजबूत बाजार स्वीकार्यता को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें - EV: 2035 तक भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 2.2 करोड़ यूनिट्स तक पहुंचने का अनुमान, जानें डिटेल्स
विज्ञापन

5 of 7
Maruti Suzuki Brezza - फोटो : Maruti Suzuki
फेसलिफ्ट से पहले ब्रेजा की सुस्ती
नवंबर 2025 में मारुति सुजुकी ब्रेजा चौथे स्थान पर रही। इस महीने ब्रेजा की 13,947 यूनिट्स बिकीं। हालांकि, साल-दर-साल आधार पर इसकी बिक्री में 7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। माना जा रहा है कि 2026 की शुरुआत में आने वाले फेसलिफ्ट मॉडल की वजह से कुछ खरीदारों ने फिलहाल खरीद टाल दी है, जिसका असर मौजूदा बिक्री पर पड़ा।

यह भी पढ़ें - Non-EV Cars: 2035 के इंजन प्रतिबंध पर नरमी की तैयारी, यूरोपीय ऑटो उद्योग को मिल सकती है राहत
विज्ञापन

6 of 7
Kia Sonet X-Line - फोटो : Kia India
किआ सोनेट की तेज बढ़त
पांचवें स्थान पर किआ सोनेट रही, जिसकी नवंबर 2025 में 12,051 यूनिट्स बिकीं। यह आंकड़ा अक्तूबर 2025 से थोड़ा कम जरूर है, जब सोनेट दूसरे स्थान पर थी, लेकिन साल-दर-साल आधार पर इसमें 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। आकर्षक डिजाइन, फीचर-लोडेड केबिन और कई इंजन विकल्पों ने सोनेट को इस सेगमेंट में लगातार मजबूत बनाए रखा है।

यह भी पढ़ें - NHAI: कोहरे के कारण घटती दृश्यता से निपटने के लिए एनएचएआई के उठाए कई कदम, जानें डिटेल्स 

यह भी पढ़ें - GRAP 4: 'गंभीर' प्रदूषण के बीच दिल्ली-एनसीआर में लागू है ग्रैप-4, जानें गाड़ियों पर बैन, छूट और चालान की डिटेल्स
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Kia Sonet SUV Car - फोटो : Kia India
बाजार के रुझान क्या बताते हैं
नवंबर 2025 के आंकड़े साफ तौर पर दिखाते हैं कि कॉम्पैक्ट एसयूवूी सेगमेंट भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। मजबूत ग्रोथ के साथ टाटा और मारुति जहां अपनी पकड़ बनाए हुए हैं, वहीं किआ जैसे ब्रांड भी तेजी से हिस्सेदारी बढ़ा रहे हैं। आने वाले महीनों में नए फेसलिफ्ट और अपडेट्स के साथ इस सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा और तेज होने की उम्मीद है।



यह भी पढ़ें - Fog Driving Tips: घने कोहरे में कई वाहन टकराए, हाईवे पर चला रहे हैं गाड़ी, तो इन जरूर टिप्स की ना करें अनदेखी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें