2025 Tata Nexon
- फोटो : Tata Motors
कितने कम हो जाएंगे दाम
अगर आप भी त्योहारों में इनमें से कोई कार लेने का प्लान कर रहे हैं और अगर आपका सवाल ये है कि चार मीटर से कम लंबाई वाली इन कारों के दाम कितने कम हो जाएंगे। तो इसे उदाहरण से समझते हैं।
अगर आप एक 15 लाख रुपये कीमत वाली 1200cc तक इंजन वाली पेट्रोल, CNG और LPG कार, और 1500cc तक इंजन वाली डीजल कार, खरीद रहे हैं तो उसपर नई जीएसटी दरों के हिसाब से कितनी बचत होगी।
पहली कीमत (GST 28% के साथ) = 15,00,000 रुपये
बेस प्राइस निकालें
28% जीएसटी के साथ कीमत = बेस प्राइस × 1.28
तो,
बेस प्राइस = 15,00,000 ÷ 1.28 = 11,71,875 रुपये (लगभग)
अब नई कीमत 18% जीएसटी के साथ निकालें
नई कीमत = बेस प्राइस × 1.18
= 11,71,875 × 1.18
= 13,82,812 रुपये (लगभग)
यानी, अगर पहले कार 15 लाख रुपये में मिल रही थी (28% GST सहित), तो अब वही कार (18% GST के साथ) करीब 13.83 लाख रुपये में मिलेगी।
मतलब आपकी बचत लगभग 1.17 लाख रुपये होगी।
यह भी पढ़ें - Two Wheeler GST: 350cc तक के एक लाख रुपये के टू-व्हीलर पर कितनी होगी बचत, समझें पूरा गणित