चेक कार निर्माता Skoda (स्कोडा) ने आखिरकार अपनी नई मिड-साइज प्रीमियम सेडान कार Slavia (स्लाविया) को लॉन्च कर दिया है। भारतीय बाजार में 1.0-लीटर टीएसआई इंजन के साथ बेस एक्टिव वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 10.69 लाख रुपये तय की गई है। स्लाविया में मैनुअल और डीएसजी ट्रांसमिशन ऑप्शन वाला 1.5-लीटर इंजन का ज्यादा पावरफुल वैरिएंट भी है, लेकिन इसकी लॉन्चिंग 3 मार्च के लिए तय की गई है।
कीमत
1.0-लीटर TSI पेट्रोल इंजन स्लाविया के तीनों ट्रिम्स - Active (एक्टिव), Ambition (एम्बिशन) और Style (स्टाइल) में स्टैंडर्ड तौर पर मिलेगी। यह एक मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन के साथ आती है। ऑटोमैटिक के साथ टॉप-ऑफ-द-लाइन वैरिएंट स्टाइल की एक्स-शोरूम कीमत 15.39 लाख रुपये रखी गई है।
डिलीवरी
स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड निदेशक जैक हॉलिस ने बताया है कि स्लाविया सेडान की डिलीवरी लॉन्चिंग के साथ 28 मार्च से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
2 of 10
Skoda Slavia
- फोटो : Skoda
इंजन और पावर
Skoda Slavia सेडान कार को 1.0-लीटर के साथ-साथ ज्यादा पावरफुल 1.5-लीटर इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। हालांकि ज्यादा किफायती 1.0-लीटर वाली स्लाविया में 113 bhp का पावर और 175 Nm का टार्क मिलता है। मैनुअल और एटी यूनिट दोनों के साथ, यह लगभग 10.1 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने का दावा करता है। एटी मॉडल में दो ड्राइव मोड - नॉर्मल और स्पोर्ट भी मिलते हैं।
विज्ञापन
3 of 10
Skoda Slavia
- फोटो : Skoda
लुक और डिजाइन
साइज की बात करें तो अपने सेगमेंट में स्लाविया का जिन कारों से सीधा मुकाबला है उनकी तुलना में ज्यादा लंबी, चौड़ी और बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस और व्हीलबेस के साथ आती है। लंबाई में यह होंडा सिटी से थोड़ी ही छोटी है। डिजाइन के मामले में, इसे आम तौर पर यूरोपीय एलिमेंट्स के साथ आज के जमाने वाली फीलिंग मिलती है। स्लाविया में क्रोम सराउंड के साथ पूरा फ्रंट ग्रिल, स्कोडा कुशाक के ग्रिल के जैसा है और दोनों तरफ एलईडी हेड लाइट और एलईडी डीआरएल हैं।
4 of 10
Skoda Slavia
- फोटो : Skoda
इंटीरियर और फीचर्स
Skoda Slavia का केबिन स्पेस काफी बड़ा है, जिससे पीछे की सीट में बैठने वाले यात्रियों के लिए काफी जगह मिलती है। पीछे की सीट के यात्रियों के लिए सीट आर्मरेस्ट, रियर एसी वेंट और दो यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पॉइंट दिए गए हैं। कार में सामने बैठने वालों के लिए स्कोडा कनेक्ट एप्स, एंड्रॉइड ऑटो, एपल कारप्ले और नेविगेशन को सपोर्ट करने वाले 10.0-इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन मिलता है। वैरिएंट के आधार पर, स्लाविया को कई स्पीकर, ट्वीटर्स और एक सब-वूफर भी मिलता है। इसमें 8.0-इंच का ऑल-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और कंट्रोल बटन वाले स्टीयरिंग व्हील हैं। इसके साथ ही इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, वायरलेस फोन चार्जिंग, कूल्ड ग्लवबॉक्स और एक पारंपरिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं।
विज्ञापन
5 of 10
Skoda Slavia
- फोटो : Skoda
दमदार सेफ्टी फीचर्स
स्कोडा स्लाविया में सेफ्टी का खास ख्याल रखा गया है। इस सेडान कार में 6 एयरबैग दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक-फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी), मल्टी कोलिजन ब्रेक, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड कंट्रोल, रेन और लाइट सेंसर जैसे कई सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।
विज्ञापन
6 of 10
Skoda Slavia
- फोटो : Skoda
ग्राहकों का शानदार रिस्पॉन्स
मौजूदा भारतीय कार बाजार में मिड-साइज सेडान की गिरती हिस्सेदारी के बावजूद स्कोडा स्लाविया को फीचर्स से भरपूर एक बड़े केबिन के साथ बड़ा दांव लगा रही है। मीडियो रिपोर्ट के मुताबिक स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड निदेशक, जैक हॉलिस ने पुष्टि की है कि स्लाविया के लिए इस कार की बुकिंग शुरू किए जाने के बाद से कंपनी को लगभग 5,000 बुकिंग मिल चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि मिड-साइज सेडान स्पेस में मांग की कमी का मुख्य कारण यह है कि इस सेगमेंट में कोई नया उत्पाद नहीं लाया जा रहा है। जिसे स्लाविया बदलने का वादा कर रही है। उन्होंने कहा, "हमें शुरुआती महीनों में हर महीने कम से कम 2,500 से 3,000 यूनिट बेचने की उम्मीद है।"
विज्ञापन
7 of 10
Skoda Slavia
- फोटो : Skoda
जारी है बुकिंग
Skoda Slavia सेडान की आधिकारिक लॉन्च से पहले ही देश भर के विभिन्न डीलरशिप पर इसकी बुकिंग शुरू हो गई थी। स्कोडा ने पहले ही 11,000 रुपये की टोकन राशि पर स्लाविया की बुकिंग शुरू कर दी। इसका उत्पादन महाराष्ट्र में पुणे के नजदीक कार निर्माता की चाकन प्लांट में किया जा रहा है।
8 of 10
Skoda Slavia
- फोटो : Skoda
मुकाबला
भारतीय बाजार में मिड-साइज सेडान सेगमेंट में Skoda Slavia का मुकाबला Honda City (होंडा सिटी), Maruti Suzuki Ciaz (मारुति सुजुकी सियाज), Hyundai Verna (ह्यूंदै वरना) और फॉक्सवैगन की अपकमिंग सेडान Volkswagen Virtus जैसी कारों से होगा।
9 of 10
Skoda Slavia
- फोटो : Skoda
46 पैसे प्रति किमी वाला खास पैकेज
Skoda Slavia सेडान की लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने इस कार पर एक स्पेशल ऑफर को भी पेश किया। स्कोडा ने स्लाविया के लिए 4 साल के मेंटेनेंस पैकेज की घोषणा की है। इस पैकेज में स्लाविया की मैंटेनेंस कॉस्ट सिर्फ 0.46 पैसे प्रति किमी हो जाएगी। इसमें स्पेयर पार्ट्स की लागत, इंजन तेल की लागत और लेबर कॉस्ट शामिल होगी। पैकेज की कीमत 24,999 रुपये रखी गई है।