फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda Activa: होंडा एक्टिवा स्कूटर पर मिल रहा है 5000 रुपये का कैशबैक, ऑफर सीमित समय के लिए

Sat, 26 Feb 2022 06:09 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Honda Activa 6G - फोटो : For Reference Only
Honda 2Wheelers India (होंडा टू-व्हीलर्स इंडिया) ने अपने बेहद लोकप्रिय Activa 125 (एक्टिवा 125) स्कूटर पर एक स्पेशल कैशबैक ऑफर शुरू किया है। नए ऑफर के तहत ग्राहक इस स्कूटर पर 5,000 रुपये तक कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं। यह ऑफर सिर्फ चुनिंदा डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए ईएमआई पर लेन पर मान्य होगा। और कंपनी न्यूनतम लेनदेन राशि 30,000 रुपये पर पांच प्रतिशत (5,000 रुपये तक) का कैशबैक देगी। 
विज्ञापन

2 of 5
Honda Activa 125 Premium Edition - फोटो : Honda Motorcycle
इस समय तक मिलेगा ऑफर
इसके अलावा, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) एक्टिवा 125 स्कूटर को मात्र 3,999 रुपये के डाउन पेमेंट (शुरुआती भुगतान) और 5 लाख रुपये के इंश्योरेंस के साथ उपलब्ध करा रही है। कंपनी ने इस ऑफर को सिर्फ एक सीमित समय के लिए पेश किया है और यह 31 मार्च, 2022 को खत्म हो जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Honda Activa 6G - फोटो : Honda Motorcycle
Activa 6G पर भी ऑफर
कंपनी ने कहा है कि यह ऑफर डीलरशिप के आधार पर अलग हो सकते हैं। इसलिए इस ऑफर के तहत इस स्कूटर को खरीदने के इच्छुक ग्राहकों से अपील किया है कि वे ज्यादा जानकारी के लिए नजदीकी डीलरों से संपर्क करें। इस ऑफर का फायदा Activa 125 के अलावा Activa 6G (एक्टिवा 6जी) स्कूटर पर भी उठाया जा सकता है। 

4 of 5
Honda Activa 125 Premium Edition - फोटो : Honda Motorcycle
इंजन डिटेल्स
होंडा की एक्टिवा देश में सबसे ज्यादा बिकने वाले दोपहिया ब्रांडों में से एक रही है। दरअसल, पिछले महीने एचएमएसआई ने एक्टिवा की 1,43,234 यूनिट्स की बिक्री करने में कामयाबी हासिल की थी। यह स्कूटर 124cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन के साथ आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Honda Activa 6G - फोटो : Honda Motorcycle
मुकाबला
यह इंजन 6,500rpm पर 8.18bhp की अधिकतम पावर और 5,000rpm पर 10.3Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह भारतीय बाजार में Suzuki Access 125 और TVS Jupiter 125 को टक्कर देती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें