फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skoda Slavia: 1.5-लीटर इंजन के साथ नई स्कोडा स्लाविया लॉन्च, बनी देश की सबसे पावरफुल पेट्रोल मिड-साइज सेडान, जानें कीमत और फीचर्स

Thu, 03 Mar 2022 05:06 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
Skoda Slavia - फोटो : Skoda
चेक कार निर्माता Skoda (स्कोडा) ने अपनी नई मिड-साइज प्रीमियम सेडान कार Skoda Slavia (स्कोडा स्लाविया) को इस हफ्ते की शुरुआत में लॉन्च किया था। जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.69 लाख रुपये है। लेकिन यदि आप ज्यादा किफायती 1.0-लीटर इंजन के बजाय ज्यादा पावरफुल 1.5-लीटर टीएसआई इंजन वैरिएंट खरीदना चाहते हैं, तो कंपनी ने गुरुवार को उसे लॉन्च कर दिया है। 
विज्ञापन

2 of 9
Skoda Slavia - फोटो : Skoda
ट्रांसमिशन ऑप्शन और कीमत
कंपनी ने Skoda Slavia 1.5-लीटर टीएसआई इंजन वैरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 16.19 लाख रुपये तय की है। स्लाविया 1.5 टीएसआई दो ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ पेश किया गया है। जबकि इन दोनों के बीच, मैनुअल यूनिट जाहिर तौर पर ज्यादा किफायती है। हालांकि काफी प्रशंसा बटोर चुकी डीएसजी यूनिट की एक्स-शोरूम कीमत 17.79 लाख रुपये रखी गई है।
विज्ञापन

3 of 9
Skoda Slavia - फोटो : Skoda
क्या है खास
अपने सेगमेंट में होंडा सिटी, ह्यूंदै वरना और मारुति सुजुकी सियाज जैसी अपनी सीधी प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में स्लाविया 1.5 टीएसआई की कीमत निश्चित रूप से ज्यादा है। लेकिन यह उस साख के कारण भी ज्यादा रखी गई है जिसका स्लाविया दावा करती है। इन सभी कारों की तुलना में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने वाली यह सबसे तेज सेडान है। इसमें तुलनात्मक रूप से ज्यादा पावर और टॉर्क मिलता है। स्पेस, कंफर्ट और फीचर्स की बात करें तो यह स्लाविया के दोनों इंजन ऑप्शन में एक जैसे हैं। और यह अपने प्रतिद्वंद्वियों की पेशकश की तुलना में ज्यादातर बेहतर हैं। 

4 of 9
Skoda Slavia - फोटो : Skoda
इंजन और पावर
ज्यादा पावरफुल स्कोडा स्लाविया का 1.5-लीटर टीएसआई इंजन 150 hp का पावर और 250 Nm का टार्क जेनरेट करता है। यह इसे इस समय देश की सबसे पावरफुल पेट्रोल मिड-साइज सेडान बनाता है। स्कोडा का दावा है कि यह कार 10 सेकंड से भी कम समय में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसके साथ ही यह कार 18 किमी प्रति लीटर से थोड़ा ज्यादा का माइलेज देती है।
विज्ञापन

5 of 9
Skoda Slavia - फोटो : Skoda
वैरिएंट्स
स्लाविया को तीन वैरिएंट्स- एक्टिव, एम्बिशन और स्टाइल में पेश किया गया है। लेकिन अगर आप 1.5-लीटर इंजन का ऑप्शन चुनते हैं, तो स्लाविया सिर्फ टॉप स्टाइल वैरिएंट में उपलब्ध है।
 
विज्ञापन

6 of 9
Skoda Slavia - फोटो : Skoda
इंटीरियर और फीचर्स
Skoda Slavia का केबिन स्पेस काफी बड़ा है, जिससे पीछे की सीट में बैठने वाले यात्रियों के लिए काफी जगह मिलती है। पीछे की सीट के यात्रियों के लिए सीट आर्मरेस्ट, रियर एसी वेंट और दो यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पॉइंट दिए गए हैं। कार में सामने बैठने वालों के लिए स्कोडा कनेक्ट एप्स, एंड्रॉइड ऑटो, एपल कारप्ले और नेविगेशन को सपोर्ट करने वाले 10.0-इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन मिलता है। वैरिएंट के आधार पर, स्लाविया को कई स्पीकर, ट्वीटर्स और एक सब-वूफर भी मिलता है। इसमें 8.0-इंच का ऑल-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और कंट्रोल बटन वाले स्टीयरिंग व्हील हैं। इसके साथ ही इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, वायरलेस फोन चार्जिंग, कूल्ड ग्लवबॉक्स और एक पारंपरिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं। 
विज्ञापन

7 of 9
Skoda Slavia - फोटो : Skoda
दमदार सेफ्टी फीचर्स
स्कोडा स्लाविया में सेफ्टी का खास ख्याल रखा गया है। इस सेडान कार में 6 एयरबैग दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक-फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी), मल्टी कोलिजन ब्रेक, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड कंट्रोल, रेन और लाइट सेंसर जैसे कई सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। 

8 of 9
Skoda Slavia - फोटो : Skoda
46 पैसे प्रति किमी वाला खास पैकेज 
Skoda Slavia सेडान की लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने इस कार पर एक स्पेशल ऑफर को भी पेश किया। स्कोडा ने स्लाविया के लिए 4 साल के मेंटेनेंस पैकेज की घोषणा की है। इस पैकेज में स्लाविया की मैंटेनेंस कॉस्ट सिर्फ 0.46 पैसे प्रति किमी हो जाएगी। इसमें स्पेयर पार्ट्स की लागत, इंजन तेल की लागत और लेबर कॉस्ट शामिल होगी। पैकेज की कीमत 24,999 रुपये रखी गई है।
विज्ञापन

9 of 9
Skoda Slavia - फोटो : Skoda
जारी है बुकिंग
Skoda Slavia सेडान की देश भर के विभिन्न डीलरशिप पर बुकिंग चालू है। इस प्रीमियम सेडान कार को खरीदने के इच्छुक ग्राहक 11,000 रुपये की टोकन राशि पर इसकी बुकिंग करा सकते हैं। इसका उत्पादन महाराष्ट्र में पुणे के नजदीक कार निर्माता की चाकन प्लांट में किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें