फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skoda Fabia Electric: स्कोडा फैबिया आएगी इलेक्ट्रिक अवतार में, जानें पूरी डिटेल्स

Sat, 03 Sep 2022 06:43 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Skoda Fabia - फोटो : Skoda Auto (For Reference Only)
Skoda (स्कोडा) के प्रमुख क्लॉस जेलमर ने एलान किया कि Skoda Fabia (स्कोडा फैबिया) का एक ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन तैयार किया जा रहा है। हालांकि इसे इस दशक में बाद में पेश किया जा सकता है। स्कोडा ने हाल ही में Vision 7S (विजन 7एस) इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट वाहन पेश किया है जो चेक कार निर्माता की नई डिजाइन लैंग्वेज को पेश करता है। जेलमर ने कहा कि आगामी स्कोडा फैबिया ईवी भी ब्रांड के नए डिजाइन फॉर्मेट का पालन करेगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Skoda Fabia - फोटो : Skoda Auto (For Reference Only)
नई स्कोडा फैबिया के डिजाइन को ध्यान में रखते हुए, आगामी इलेक्ट्रिक वर्जन मौजूदा मॉडल की तुलना में एक छोटे क्रॉसओवर की तरह लग सकता है जो एक हैचबैक है। जेलमर ने कथित तौर पर यह भी कहा, "इस समय सबसे बड़ी चुनौती बैटरी-इलेक्ट्रिक वाहनों की लागत है, खासकर जब फैबिया (के साइज) की कार का उत्पादन करते हैं। हमें थोड़ा धैर्य रखना होगा।"
विज्ञापन

3 of 5
Skoda Fabia - फोटो : Skoda Auto (For Reference Only)
यह अनुमान लगाया जा रहा है कि नई ऑल-इलेक्ट्रिक स्कोडा फैबिया फॉक्सवैगन के एमईबी आर्किटेक्चर के एंट्री-वर्जन पर आधारित हो सकती है। यह मॉडल वीएजी के अंतिम इलेक्ट्रिक वाहनों में से एक बन सकता है, जिसमें ऑटो प्रमुख नए एसएसपी प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट करने से पहले यह प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करेगा। रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि इस बात की भी संभावना है कि इस नए ऑल-इलेक्ट्रिक मॉडल के लिए स्कोडा का एक नया नाम हो सकता है। स्कोडा दशक के आखिर तक एक नई इलेक्ट्रिक कार लाइनअप में ट्रांजिशन का लक्ष्य लेकर चल रही है। 

4 of 5
स्कोडा विजन 7एस - फोटो : Skoda
स्कोडा के प्रमुख ने यह भी पुष्टि की है कि ब्रांड शहरी इलेक्ट्रिक वाहन के साथ नए पेश किए गए विजन 7S कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक वाहन का प्रॉडक्शन वर्जन लॉन्च करेगा और इसके बाद दो और फुल इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च होंगे, जिसमें एक स्कोडा फैबिया का उत्तराधिकारी मॉडल होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्कोडा विजन 7एस - फोटो : Skoda
हाल ही में पेश किया गया स्कोडा विजन 7एस कॉन्सेप्ट मैट एक्सटीरियर पेंट के साथ आता है और 600 किमी से अधिक की रेंज पेश करने का वादा करता है। यह 89 kWh क्षमता के बैटरी पैक के साथ आता है और इसके इंटीरियर का ज्यादातर हिस्सा टिकाऊ सामग्री से बने हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें