फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2024 Skoda Superb and Kodiaq: न्यू जेनरेशन स्कोडा सुपर्ब और कोडिएक का टीजर हुआ जारी, भारत में हो सकती है लॉन्च

Thu, 27 Apr 2023 11:01 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
2024 Skoda Superb Teaser - फोटो : Skoda Auto
Skoda Auto (स्कोडा ऑटो) ने Skoda Superb (स्कोडा सुपर्ब) सेडान और Kodiaq (कोडिएक) एसयूवी के न्यू जेनरेशन मॉडल का आधिकारिक रूप से टीजर जारी किया है। इस कैलेंडर वर्ष के आखिर में इन मॉडल्स का ग्लोबल डेब्यू तय किया गया है। स्कोडा ने अपनी इन फ्लैगशिप कारों के बारे में पहले भी जिक्र किया था। लेकिन यह टीजर उन मॉडलों को पहली बार दिखा रहा है जो अगले साल भारतीय बाजार में लॉन्च किए जा सकते हैं।

स्लोवाकिया में फॉक्सवैगन समूह की ब्रातिस्लावा प्लांट में न्यू जेनरेशन सुपर्ब को बनाया जाएगा। यही प्लांट नेक्स्ट जेनरेशन Volkswagen Passat का भी उत्पादन करेगा जो Superb के साथ अपनी प्लेटफॉर्म साझा करेगी। नई सुपर्ब सेडान और स्टेशन वैगन बॉडी स्टाइल में आएगी, जबकि नेक्स्ट जेनरेशन Passat को सिर्फ स्टेशन वैगन जेनरेशन मिलेगा।
विज्ञापन

2 of 4
2024 Skoda Superb Teaser - फोटो : Skoda Auto
स्कोडा ऑटो ने यह भी पुष्टि की है कि 2024 सुपर्ब पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ-साथ प्लग-इन हाइब्रिड और माइल्ड-हाइब्रिड पावरट्रेन ऑप्शंस के साथ आएगी। यह मॉडल अपनी आईसीई रेंज में स्कोडा की फ्लैगशिप पेशकश रही है और 2001 में सेडान के लॉन्च होने के बाद से तीन पीढ़ियों में अब तक 15.32 लाख से ज्यादा यूनिट्स बेची जा चुकी हैं। चौथी पीढ़ी के साथ, स्कोडा "बहुत सारी सुविधाजनक सुविधाओं के साथ ही ज्यादा इंटीरियर स्पेस" का वादा करती है।
विज्ञापन

3 of 4
2024 Skoda Kodiaq Teaser - फोटो : Skoda Auto
न्यू जेनरेशन की स्कोडा कोडिएक का उत्पादन चेक गणराज्य में क्राविन्सी प्लांट में जारी रहेगा। SUV की दूसरी पीढ़ी को माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ-साथ प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन ऑप्शंस के साथ पेट्रोल और डीजल इंजन मिलेंगे। स्कोडा ने वादा किया है कि नया "कोडिएक कोडिएक सेफ्टी, टेक्नोलॉजी और बहुमुखी प्रतिभा को अगले स्तर पर ले जाएगा।"
विज्ञापन

4 of 4
2024 Skoda Kodiaq Teaser - फोटो : Skoda Auto
लुक और स्टाइल की बात करें तो, नई 2024 स्कोडा सुपर्ब और स्कोडा कोडिएक दोनों पहले की तुलना में ज्यादा एंगुलर दिखती हैं। लेकिन यह कहना मुश्किल है कि दोनों मॉडल के डिजाइन में कितना बदलाव होगा। स्कोडा अपने आईसीई फ्लैगशिप 2024 Skoda Superb के साथ एक नई डिजाइन लैंग्वेज ला सकती है जो भविष्य में अन्य मॉडलों में भी दिखेगा। कोडियाक और सुपर्ब दोनों इस समय भारत में बिक्री की जाती हैं, लेकिन न्यू जेनरेशन मॉडल के ग्लोबल डेब्यू के बाद सुपर्ब का इस साल के आखिर में उत्पादन बंद होने की संभावना है। स्कोडा ऑटो इंडिया ने अभी तक पुष्टि नहीं की है कि अगली पीढ़ी की सुपर्ब भारत में बेची जाएगी या नहीं, जबकि संभावनाएं ज्यादा हैं कि नई कोडियाक बाजार में आएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें