फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Simple Energy: सिंपल एनर्जी ने डॉट वन नाम का ट्रेडमार्क किया, लाएगी ज्यादा किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर

Fri, 11 Aug 2023 07:40 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Simple One Electric Scooter - फोटो : Simple Energy
बेंगलुरु स्थित स्टार्ट-अप Simple Energy (सिंपल एनर्जी) ने भारत में Dot One (डॉट वन) और Simple Dot One (सिंपल डॉट वन) नेमप्लेट को ट्रेडमार्क किया है। इससे इशारा मिलता है कि कंपनी दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटरों पर काम कर रही है। दोनों नए ई-स्कूटरों के कुछ फर्क के साथ एक-दूसरे के वैरिएंट होने की संभावना है। रिपोर्ट के मुताबिक आगामी सिंपल डॉट वन और डॉट वन ई-स्कूटर इस साल की शुरुआत में लॉन्च किए गए Simple One (सिंपल वन) के नीचे पोजिशन किए जाएंगे। आनेवाले ई-स्कूटर सेगमेंट में नए लॉन्च किए गए एथर 450एस, ओला एस1 एयर और टीवीएस आईक्यूब को टक्कर देगी।
विज्ञापन

2 of 5
Simple One Electric Scooter - फोटो : Simple Energy
सिंपल डॉट वन और डॉट वन ई-स्कूटर एक बार फुल चार्ज करने पर लगभग 180 किमी की रेंज देने का दावा करती है। इसके अक्तूबर की शुरुआत में भारतीय बाजार में आने की उम्मीद है। कंपनी सिंपल वन ई-स्कूटर के समान प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकती है। लेकिन इसे ज्यादा लागत प्रभावी बनाने के लिए छोटी बैटरी और कम फीचर्स का इस्तेमाल करेगी।
विज्ञापन

3 of 5
Simple One Electric Scooter - फोटो : Simple Energy
इस समय सिंपल वन की कीमत 1.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, फेम-2 सब्सिडी के बाद) शुरू होती है। जो इसे इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में प्रीमियम बनाता है। यहां ध्यान देने वाली बात है कि सिंपल वन को मूल रूप से 1.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। हालांकि, फेम-2 सब्सिडी में संशोधन का मतलब है कि बाकी प्रतिस्पर्धा की तरह, कीमतों में अहम उछाल देखा गया।

4 of 5
Simple One Electric Scooter - फोटो : Simple Energy
ज्यादा किफायती सिंपल डॉट वन और डॉट वन का लक्ष्य ई-स्कूटर को और अधिक सुलभ बनाना है। इस समय, Simple One ई-स्कूटर 8.5 किलोवाट (11.3 बीएचपी) इलेक्ट्रिक मोटर से लैस है जिसमें 4.5 किलोवाट (6 बीएचपी) का पावर आउटपुट और 72 एनएम का पीक टॉर्क मिलता है। यह मॉडल 2.77 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। और इसकी टॉप स्पीड 105 किमी प्रति घंटे है, जो इसे अपनी श्रेणी में सबसे तेज स्कूटरों में से एक बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Simple One Electric Scooter - फोटो : Simple Energy
सिंपल वन में 5 kWh बैटरी पैक से एक बार फुल चार्ज करने पर 212 किमी की दावा की गई रेंज मिलती है। यदि मॉडल में फास्ट चार्जिंग नहीं है तो चार्जिंग का समय भी अलग-अलग होगा। सिंपल डॉट वन और डॉट वन को तमिलनाडु के शूलागिरी में कंपनी के प्लांट में बनाया जाएगा, जिसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 10 लाख यूनिट होगी। लॉन्च के समय, सिंपल एनर्जी ने कहा कि उसके पास वन ई-स्कूटर के लिए 1 लाख से ज्यादा बुकिंग थीं, और जब डॉट वन बाजार में आएगा तो यह संख्या और बढ़नी चाहिए। स्टार्ट-अप ने अब तक सिर्फ बेंगलुरु में वन की डिलीवरी शुरू की है, जबकि अन्य शहरों को आने वाले महीनों में यह मॉडल की डिलीवरी शुरू होने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें