MG Motor (एमजी मोटर) ने इस महीने से अपनी दो फ्लैगशिप एसयूवी Hector (हेक्टर) और Gloster (ग्लॉस्टर) की कीमत एक बार फिर बढ़ा दी है। तीन महीने के भीतर दोनों एसयूवी की कीमतों में दूसरा बार इजाफा किया गया है। नई कीमत बढ़ोतरी में, चुने गए मॉडल और वैरिएंट के आधार पर एसयूवी 78,000 रुपये तक महंगी हो गई हैं। यह बढ़ोतरी एमजी मोटर द्वारा इस साल मई में लागू की गई बढ़ोतरी से ज्यादा है।
विज्ञापन
2 of 5
MG Gloster
- फोटो : MG Motor
आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक ग्लॉस्टर एसयूवी की शुरुआती कीमत काफी बढ़ गई है। टोयोटा फॉर्च्यूनर और जीप मेरिडियन को टक्कर देने वाली यह एसयूवी अब 38.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर आएगी। इससे पहले ग्लॉस्टर शार्प 7-सीटर 2WD के बेस वैरिएंट की कीमत 38.09 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हुआ करती थी। दो अन्य वैरिएंट शार्प 2WD और शार्प 4WD की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। टॉप-एंड वैरिएंट में 78,000 रुपये की सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अब इसकी कीमत 43.16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होगी।
विज्ञापन
3 of 5
MG Gloster
- फोटो : MG Motor
एमजी मोटर ने हाल ही में ग्लोस्टर एसयूवी का ब्लैकस्टॉर्म एडिशन 40.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) पर लॉन्च किया है। छह और सात सीटर वैरिएंट और 2WD और 4WD दोनों वर्जन में उपलब्ध, ग्लॉस्टर ब्लैकस्टॉर्म एडिशन की कीमतें 43.07 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती हैं।
4 of 5
MG Hector Facelift 2023
- फोटो : MG Motor
हेक्टर एसयूवी को इस साल की शुरुआत में एक बड़ा अपडेट मिला था। इसकी कीमत में भी भारी बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल और डीजल दोनों में उपलब्ध हेक्टर की शुरुआती कीमत वही है। हालांकि, कई मिड और टॉप लेवल के वैरिएंट्स हैं जो इस बढ़ोतरी से प्रभावित हुए हैं। पेट्रोल में, हेक्टर के स्मार्ट प्रो, शार्प प्रो और सेवी प्रो वैरिएंट्स की कीमत में 30,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जहां हेक्टर पेट्रोल टॉप-एंड वैरिएंट की कीमत अब 22.39 लाख रुपये होगी, वहीं हेक्टर प्लस पेट्रोल टॉप वैरिएंट की कीमत 60,000 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 22.72 लाख रुपये होगी।
हेक्टर के पेट्रोल वैरिएंट्स के उलट, एसयूवी के सभी डीजल वैरिएंट्स की कीमतों में 30,000 रुपये से 61,000 रुपये के बीच बढ़ोतरी हुई है। हेक्टर डीजल वैरिएंट की कीमत अब 20.81 लाख रुपये से शुरू होती है और 23.58 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।