फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan Car Collection: शाहरुख खान के पास हैं एक से बढ़कर एक कारें, कीमत हैं करोड़ों में

Thu, 02 Nov 2023 08:00 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Shah Rukh Khan - फोटो : instagram/imsrk
Shahrukh Khan’s Car collection 2023: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की लोकप्रियता दुनियाभर में है। वे खुद अपने आप में एक ब्रांडिंग हैं। हालांकि, दक्षिण कोरिया की प्रमुख कार कपंनी ने उन्हें अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। लेकिन अभिनेता अपने महंगी कारों के कलेक्शन के लिए भी जाने जाते हैं। बॉलीवुड के बादशाह गुरुवार को अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर आइए एक नजर डालते हैं शाहरुख खान की कारों के कलेक्शन पर।
विज्ञापन

2 of 7
Hyundai Creta 2020 in Auto Expo - फोटो : PTI
Hyundai Creta
ह्यूंदै के साथ शाहरुख खान का जुड़ाव कई साल पहले शुरू हुआ था जब ह्यूंदै ने सैंट्रो को भारत में लॉन्च किया। और यह जुड़ाव आज भी जारी है। ब्रांड एंबेसडर होने के नाते, बॉलीवुड अभिनेता के पास ह्यूंदै क्रेटा है। यह भारत में कार निर्माता का सबसे ज्यादा बिकने वाला उत्पाद है।
विज्ञापन

3 of 7
Rolls Royce Cullinan Black Badge - फोटो : Rolls Royce
Rolls-Royce Cullinan Black Badge
विदेशी कारों की बात करें तो, शाहरुख खान के पास रोल्स-रॉयस कलिनन ब्लैक बैज है। यह आर्कटिक व्हाइट पेंट स्कीम में तैयार किया गया मॉडल है। एसयूवी में कुछ कस्टमाइजेशन किया गया है। इसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है। रोल्स-रॉयस कलिनन ब्लैक बैज में 6.75-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V12 इंजन मिलता है। यह इंजन 600 bhp का पावर और 900 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

4 of 7
Bentley Continental GT - फोटो : Bentley
Bentley Continental GT
शाहरुख खान की कलिनन एक अन्य ब्रिटिश विदेशी मॉडल बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी के साथ अपना गैराज में जगह पाती है। यह एक ग्रैड टूरर है जो आसानी से महाद्वीपों को पार करने में सक्षम है। कार के स्टैंडर्ड ट्रिम में, 4.0-लीटर इंजन मिलता है। यह इंजन 500 bhp का पावर और 660 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
विज्ञापन

5 of 7
BMW i8 - फोटो : Social Media
BMW i8
बीएमडब्ल्यू i8 एक शानदार लुक वाली कार है। यह एक हाइब्रिड कार है भारत में सीमित संख्या में बेची गई थी। और यह कार शाहरुख खान के पास है। i8 में 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है जो इलेक्ट्रिक मोटर से जुड़ा है। यह 228 bhp का पावर और 320 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। भारत में हाइब्रिड स्पोर्ट्स कार की कीमत करोड़ों में है।
विज्ञापन

6 of 7
Rolls Royce Phantom Drophead Coupe
Rolls-Royce Phantom Drophead Coupe
शाहरुख खान के कलेक्शन में दूसरी रोल्स-रॉयस फैंटम ड्रॉपहेड कूपे है। इसकी भी कीमत करोड़ों में है। रोल्स-रॉयस फैंटम ड्रॉपहेड कूप को पावर देने वाला 6.7-लीटर V12 इंजन है। यह इंजन 460 bhp का पावर और 720 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Shahrukh Khan Car Collection - फोटो : For Reference Only
कई और कारें भी हैं
ऊपर बताई गई कारों के अलावा, शाहरुख खान के पास Audi A8L (ऑडी ए8एल), BMW 7 Series (बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज), BMW 6 Series convertible (बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज कन्वर्टिबल), Range Rover Sport (रेंज रोवर स्पोर्ट), पावरफुल Toyota Land Cruiser (टोयोटा लैंड क्रूजर), Mitsubishi Pajero (मित्सुबिशी पजेरो) और कई अन्य कारें हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें