Ford Car
- फोटो : Ford
देशभर की नीतियों पर असर
कैलिफोर्निया अमेरिका की कुल कार बिक्री में करीब 11 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखता है। इसलिए यहां के नियम बाकी कई राज्यों को भी प्रभावित करते हैं। एक दर्जन से ज्यादा राज्य कैलिफोर्निया की राह पर चलते हैं। चूंकि वाहन परिवहन से निकलने वाला प्रदूषण जलवायु परिवर्तन का एक बड़ा स्रोत है। इसलिए ये नियम पर्यावरण सुरक्षा के लिए बेहद अहम माने जाते हैं।
यह भी पढ़ें - Xiaomi YU7: शाओमी YU7 इलेक्ट्रिक एसयूवी का हुआ ग्लोबल डेब्यू, मिलती है 835 किमी की जबरदस्त रेंज
रिपब्लिकन की दलीलें और डेमोक्रेट्स की नाराजगी
सीनेट के रिपब्लिकन नेताओं ने तर्क दिया कि इतनी तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर जाना आम जनता और ऑटोमोबाइल कंपनियों पर भारी पड़ेगा। वायोमिंग के सीनेटर जॉन बरासो ने कहा, "अमेरिका इन नामुमकिन नियमों को ना अगले साल पूरा कर सकता है, ना 10 साल में।"
वहीं, कैलिफोर्निया के सीनेटर एडम शिफ ने चेतावनी दी कि यह वोट राज्यों के अपने कानून बनाने के अधिकार पर हमला है। "यह सिर्फ पर्यावरण की बात नहीं है, यह राज्यों के अपने नागरिकों की रक्षा करने के अधिकार की बात है।"
यह भी पढ़ें - EV: यूरोप में पहली बार टेस्ला से आगे निकली चीन की बीवाईडी, जानें ईवी की दुनिया में क्या हैं इसके मायने