फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Royal Enfield Meteor 350: रॉयल एनफील्ड ने अपनी इस लोकप्रिय बाइक की कीमत बढाई, जानें हर वैरिएंट की नई कीमत

Tue, 19 Jul 2022 06:41 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप जल्द ही Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) की Meteor 350 मोटरसाइकिल खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह इस महीने से आपकी जेब पर थोड़ा भारी पड़ने वाला है, क्योंकि एनफील्ड ने कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी का एलान किया है।
विज्ञापन
1 of 5
Royal Enfield Meteor 350 - फोटो : Royal Enfield
यदि आप जल्द ही Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) की Meteor 350 मोटरसाइकिल खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह इस महीने से आपकी जेब पर थोड़ा भारी पड़ने वाला है, क्योंकि एनफील्ड ने कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी का एलान किया है। चिप संकट के कारण इस बाइक से ट्रिपर नेविगेशन पॉड को हटाया गया और इसे ऑप्शन बना दिया गया है। इसकी वजह से इसकी कीमतें पहले अप्रैल में बढ़ाई गई और फिर मई में घट गई। मई में कीमत में की गई कटौती को व्यावहारिक रूप से लेटेस्ट कीमत बढ़ोतरी द्वारा पूरी तरह से कवर कर ली गई है। कीमत बढ़ाने के अलावा, इस बाइक को तीन नए रंगों में पेश किया गया है। जिससे Meteor 350 में मिलने वाले कलर स्कीम की कुल संख्या 13 हो गई है। 
विज्ञापन

2 of 5
Royal Enfield Meteor 350 - फोटो : Royal Enfield
Fireball के रेड/येलो/ब्लू/मैट ग्रीन वैरिएंट अब 2,05,844 रुपये में उपलब्ध है। यह पहले 2,01,253 रुपये में आती थी, यानी अब 3591 रुपये महंगी हो गई है। स्टेलर ब्लू/रेड/ब्लैक वैरिएंट में 4591 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और इसकी नई कीमत 2,11,924 रुपये है। 
विज्ञापन

3 of 5
Royal Enfield Meteor 350 - फोटो : Royal Enfield
स्टेलर प्योर ब्लैक कस्टम की कीमत अब 2,11,924 रुपये है, जो कि 2754 रुपये की सबसे छोटी कीमत बढ़ोतरी है। सुपरनोवा ब्राउन/ब्लू/रेड वैरिएंट पहले 2,17,469 रुपये में पेश किए गए थे, और 4,592 रुपये की कीमत के बाद, वे अब 2,22,061 रुपये में उपलब्ध हैं, जो उन्हें सबसे महंगा बनाता है। 

4 of 5
Royal Enfield Meteor 350 - फोटो : Royal Enfield
फीचर्स
Royal Enfield Meteor 350 को 2020 में पेश किया गया था और यह कंपनी के नए "J" आर्किटेक्चर पर आधारित है। इसमें नीची सीट, हाई हैंडलबार और आगे की ओर लगे फुटपेग हैं जो बैठने की स्थिति और राइडिंग को काफी आरामदायक बनाते हैं। बाइक में मिलने वाले अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें किमी/घंटा और मील प्रति घंटे के निशान के साथ एनालॉग स्पीडोमीटर और 8 एलईडी के साथ एक डिजी-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल हैं। डिस्प्ले पर डिजिटल रीडआउट के अलावा, सर्विस रिमाइंडर, फ्यूल लेवल बार, घड़ी, गियर इंडिकेशन और इको-इंडिकेटर शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Royal Enfield Meteor 350 - फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield Meteor 350 की कीमत बढ़ने के बाद अब इसकी शुरुआती कीमत 2,05,844 रुपये है। अगस्त 2022 में, रॉयल एनफील्ड ने जे-सीरीज प्लेटफॉर्म-आधारित हंटर 350 को पेश करने की योजना बनाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें