फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Racing: रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल GT कप का 5वां सीजन लौट आया,  रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें डिटेल्स

Sat, 03 May 2025 04:46 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) का सबसे चर्चित मोटरस्पोर्ट इवेंट कॉन्टिनेंटल GT कप अब अपने पांचवें सीजन के साथ नवंबर 2025 में वापस आ रहा है।
विज्ञापन
1 of 6
Royal Enfield Continental GT Cup - फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) का सबसे चर्चित मोटरस्पोर्ट इवेंट कॉन्टिनेंटल GT कप अब अपने पांचवें सीजन के साथ नवंबर 2025 में वापस आ रहा है। इस रेसिंग चैंपियनशिप की शुरुआत साल 2021 में हुई थी और तभी से यह चेन्नई बेस्ड बाइक कंपनी के मोटरस्पोर्ट्स सफर का अहम हिस्सा बन गया है। अब एक बार फिर बाइक रेसिंग के दीवानों के लिए रफ्तार और रोमांच से भरपूर मंच तैयार है।

यह भी पढ़ें - Fake Helmets: नकली हेलमेट पहनना पड़ेगा भारी, अब चालान ही नहीं, होगी एफआईआर भी
विज्ञापन

2 of 6
Royal Enfield Continental GT Cup - फोटो : Royal Enfield
रजिस्ट्रेशन शुरू, अब 8 शहरों में होंगे सेलेक्शन राउंड
रॉयल एनफील्ड ने इस बार के एडिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। इच्छुक प्रतिभागी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नाम दर्ज कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस बार मुकाबला और भी बड़ा हो गया है। पिछले साल जहां सिर्फ 4 शहरों में जोनल राउंड हुए थे, इस बार वो बढ़कर 8 शहरों तक पहुंच गए हैं। चेन्नई, दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और पुणे के साथ अब अहमदाबाद, हैदराबाद, गुवाहाटी और बंगलूरू को भी जोड़ा गया है।

यह भी पढ़ें - Two Wheelers: अप्रैल में टू-व्हीलर की बिक्री में 17% की गिरावट, शादी और त्योहारों में कम मांग बनी वजह
विज्ञापन

3 of 6
Royal Enfield Continental GT Cup - फोटो : Royal Enfield
किसे मिलेगा मौका? बस चाहिए लाइसेंस
जोनल राउंड का मकसद है देशभर के बेहतरीन शौकिया राइडर्स को तलाशना। इसके लिए सिर्फ एक शर्त है कि आपके पास एक वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। हर शहर में शॉर्टलिस्ट किए गए राइडर्स को दो दिन का ट्रैक एक्सपीरियंस मिलेगा। पहले दिन उन्हें रॉयल एनफील्ड ट्रैक स्कूल के एक्सपर्ट्स से ट्रेनिंग दी जाएगी, और दूसरे दिन टाइम लैप के आधार पर सेलेक्शन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Isuzu D-Max Electric Pickup Truck: इसुजु डी-मैक्स इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक हुआ पेश, जानें बैटरी, मोटर और रेंज की डिटेल्स

4 of 6
Royal Enfield Continental GT Cup - फोटो : Royal Enfield
जब प्रोफेशनल्स और शौकिया राइडर्स साथ दौड़ेंगे
2025 का GT कप फिर से 'Pro-Am' सीरीज फॉर्मेट में आयोजित होगा, जिसमें प्रोफेशनल और शौकिया राइडर्स एक साथ रेस ट्रैक पर दिखाई देंगे। इस बार भी ट्विन पावर ट्रॉफी की वापसी हो रही है, जिसमें एक प्रोफेशनल राइडर को एक शौकिया राइडर के साथ जोड़ा जाएगा, जिससे दोनों मिलकर एक टीम बनाएंगे। यह फॉर्मेट नए राइडर्स के लिए सीखने का शानदार मौका होगा, जहां उन्हें सीधे अनुभवी रेसर्स से मार्गदर्शन मिलेगा।

यह भी पढ़ें - Electric Scooters: ये हैं पांच बजट वाले और हल्के इलेक्ट्रिक स्कूटर, महिलाओं के लिए हैं मुफीद
विज्ञापन

5 of 6
Royal Enfield Continental GT Cup - फोटो : Royal Enfield
64 अमेच्योर राइडर्स होंगे शॉर्टलिस्ट, फाइनल राउंड जुलाई में
देशभर के 8 जोनल राउंड्स से कुल 64 शौकिया राइडर्स को चुना जाएगा यानी हर शहर से टॉप 8। इनके अलावा 50 प्रोफेशनल राइडर्स भी हिस्सा लेंगे। फाइनल सेलेक्शन राउंड 3 से 6 जुलाई 2025 तक कोयंबटूर के कारी मोटर स्पीडवे पर आयोजित होगा। आखिर में, दोनों कैटेगरी से कुल 24 सबसे तेज राइडर्स को मुख्य चैंपियनशिप के लिए चुना जाएगा।

यह भी पढ़ें - Car Safety Features: सुरक्षा से न करें समझौता, हर महिला ड्राइवर को जानने चाहिए ये छह कार सेफ्टी फीचर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Royal Enfield Continental GT Cup - फोटो : Royal Enfield
अगस्त से नवंबर तक चलेगा फाइनल मुकाबला
मुख्य टूर्नामेंट अगस्त 2025 से शुरू होगा और नवंबर में खत्म होगा। इसमें तीन राउंड में कुल आठ रेस होंगी। इस बार का GT Cup, जेके टायर नेशनल रेसिंग चैंपियनशिप का भी हिस्सा रहेगा। फाइनल राउंड अगस्त, सितंबर और नवंबर में आयोजित किए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें - Toyota Innova Hycross Exclusive Edition: टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस एक्सक्लूसिव एडिशन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स 

यह भी पढ़ें - Electric Buses: दिल्ली में नई इलेक्ट्रिक बस सेवा DEVi की शुरुआत, जानें आम लोगों को कैसे होगा फायदा 

यह भी पढ़ें - Toll Plaza: टोल प्लाजा पर लगेगा ऑटोमैटिक जुर्माना सिस्टम, अब बगैर वैध दस्तावेजों के चलना पड़ेगा महंगा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें