फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Royal Enfield Classic 350: रॉयल एनफील्ड ने वापस मंगाई क्लासिक 350 मोटरसाइकिल, दूर करेगी यह बड़ी समस्या

Mon, 20 Dec 2021 01:57 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) ने ब्रेक रिएक्शन ब्रैकेट में एक समस्या की वजह से Classic 350 (क्लासिक 350) मोटरसाइकिलों की 26,300 यूनिट्स को रिकॉल किया है (यानी वापस मंगाया है)।
विज्ञापन
1 of 5
2021 Royal Enfield Classic 350 - फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) ने ब्रेक रिएक्शन ब्रैकेट में एक समस्या की वजह से Classic 350 (क्लासिक 350) मोटरसाइकिलों की 26,300 यूनिट्स को रिकॉल किया है (यानी वापस मंगाया है)। दोपहिया कंपनी की टेक्निकल टीम ने पाया कि मोटरसाइकिल के स्विंग आर्म से जुड़े ब्रेक रिएक्शन ब्रैकेट को खास तरह से ड्राइविंग करने पर नुकसान पहुंच सकता है। ऐसी स्थितियों में जब रियर ब्रेक पेडल पर असाधारण रूप से अधिक ब्रेकिंग लोड लगाया जाता है, तो इससे रिएक्शन ब्रैकेट को संभावित नुकसान हो सकता है। यह ब्रेकिंग के दौरान असामान्य शोर का कारण बन सकता है। और इस तरह ड्राइविंग की चरम परिस्थितियों में ब्रेकिंग पावर में गिरावट आ सकती है, जिससे दुर्घटनाएं हो सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
2021 Royal Enfield Classic 350 - फोटो : Royal Enfield
कौन सी मोटरसाइकिल हुई प्रभावित
यह मुद्दा सिंगल-चैनल ABS, रियर ड्रम ब्रेक क्लासिक 350 मॉडल को प्रभावित करता है जो इस साल एक सितंबर से 5 दिसंबर के बीच निर्मित किए गए थे। इन यूनिट्स के लिए स्विंग आर्म के ब्रेक रिएक्शन ब्रैकेट को सुदृढ़ करने के लिए प्रभावित यूनिट्स को वापस बुलाया जा रहा है। कंपनी ने एक बयान में कहा, "इस तरह के मुद्दे विशिष्ट, राइडिंग की चरम परिस्थितियों में पैदा हो सकते हैं, और हम अपने ग्राहकों को कम से कम असुविधा के साथ इसे जल्द से जल्द हल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।" 
विज्ञापन

3 of 5
2021 Royal Enfield Classic 350 - फोटो : Royal Enfield
इस नंबर पर कर सकते हैं कॉल
रॉयल एनफील्ड की सर्विस टीम या स्थानीय डीलरशिप उन ग्राहकों से संपर्क करना शुरू कर देगी, जिनकी मोटरसाइकिल का व्हीकल आइडेंटिफिकेशन नंबर (वीआईएन) बताई गई तारीख में निर्मित हैं और वे प्रभावित वाहनों की सूची में आती हैं। क्लासिक 350 मॉडल के मालिक इसका पता लगाने के लिए रॉयल एनफील्ड की वेबसाइट या स्थानीय वर्कशॉप पर भी जा सकते हैं। वैकल्पिक रूप से, वे जानकारी को वेरिफाई करने के लिए कंपनी के हेल्पलाइन नंबर - 1800 210007 पर कॉल कर सकते हैं। 

4 of 5
2021 Royal Enfield Classic 350 - फोटो : Royal Enfield
कीमत
2021 रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 को सितंबर में कई अपडेट्स के साथ लॉन्च किया गया था। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.84 लाख रुपये है जो 2.15 लाख रुपये तक जाती है। अपडेटेड मोटरसाइकिल उसी J-प्लेटफॉर्म पर बनी है जो Meteor 350 में इस्तेमाल की गई है। Meteor 350 के कई प्रमुख कंपोनेंट नई Classic 350 मोटरसाइकिल में भी देखने को मिलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2021 Royal Enfield Classic 350 - फोटो : Royal Enfield
फीचर्स
यह रेट्रो क्रूजर मोटरसाइकिल एक यूएसबी चार्जर, एक नई डिजाइन की गई टेललाइट, अपडेटेड एग्जॉस्ट पाइप, 13-लीटर क्षमता वाले फ्यूल टैंक और ज्यादा आरामदायक राइडिंग एक्सपीरियंस के लिए अपडेटेड सीटों के साथ आती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें