Taxi
- फोटो : एएनआई
ड्राइवरों के लिए फायदे का सौदा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्राइमस पार्टनर्स के वाइस प्रेसिडेंट निखिल ढाका के मुताबिक, यह फैसला ड्राइवरों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। उन्हें अब हर राइड के बाद कंपनी को हिस्सा देने की बजाय पूरी कमाई मिलेगी, जिससे उनकी आय स्थिर रहेगी। इससे राइड कैंसिलेशन की घटनाएं और ड्राइवरों के कंपनी छोड़ने की दर में भी कमी आ सकती है। हालांकि, इससे ग्राहकों पर क्या असर पड़ेगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
67 रुपये प्रतिदिन में 30 दिन का पास
ओला के आधिकारिक फेसबुक पेज पर दी गई जानकारी के अनुसार, अब ड्राइवरों के लिए एक 30 दिन का पास उपलब्ध है, जिसकी कीमत 67 रुपये प्रतिदिन है। इस पास से ड्राइवर बिना किसी कमीशन कटौती के प्लेटफॉर्म पर राइड ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Volkswagen Polo Edition 50: फॉक्सवैगन पोलो एडिशन 50 हुई लॉन्च, 50 साल का जश्न एक खास अंदाज में