अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक व्हाइट हाउस में एक हस्ताक्षर समारोह में तीन कांग्रेस समीक्षा अधिनियम प्रस्तावों को मंजूरी देकर कैलिफोर्निया की इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति की अनिवार्यताओं को खत्म कर दिया। यह वही नीति थी जो अमेरिका के कई राज्यों के लिए एक मिसाल बन चुकी थी। और जलवायु परिवर्तन को लेकर आक्रामक कदम उठाने वाले राज्यों की अगुवाई कर रही थी। इस फैसले को ट्रंप प्रशासन द्वारा पर्यावरण नियमों को कमजोर करने की एक और बड़ी कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। खासतौर पर ऑटो इंडस्ट्री से जुड़े नियमों को।
ट्रंप ने इस मौके पर कहा, "हमने अमेरिकी ऑटो इंडस्ट्री को पूरी तरह बचा लिया है, अब कैलिफोर्निया की ईवी नीति का हमेशा के लिए अंत हो गया है।" इस घोषणा के समय उनके साथ हाउस स्पीकर माइक जॉनसन, ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी सीन डफी, एनर्जी सेक्रेटरी क्रिस राइट और ईपीए प्रमुख ली जेल्डिन मौजूद थे।
यह भी पढ़ें - Volkswagen Polo Edition 50: फॉक्सवैगन पोलो एडिशन 50 हुई लॉन्च, 50 साल का जश्न एक खास अंदाज में