फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई 2021 Renault Triber: सबसे सस्ती 7-सीटर एमपीवी नए अवतार में हुई लॉन्च, जानें कीमत और नए फीचर्स

Tue, 27 Apr 2021 12:31 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Renault Triber MPV अपने नए अवतार में कई अपडेट के साथ उतारी गई है, जो इसे पिछले मॉडल की तुलना में और बेहतर बनाती है।
विज्ञापन
1 of 6
2021 Renault Triber - फोटो : Renault
Renault Triber price, features and specifications : फ्रांस की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Renault (रेनो) ने अपनी लोकप्रिय एमपीवी Triber (ट्राइबर) को भारतीय बाजार में नए अवतार में पेश किया है। Renault Triber MPV अपने नए अवतार में कई अपडेट के साथ उतारी गई है, जो इसे पिछले मॉडल की तुलना में और बेहतर बनाती है। यहां जानतें है भारत में उपलब्ध सबसे सस्ती 7-सीटर कार नई 2021 Renault Triber में क्या नया मिला है।
विज्ञापन

2 of 6
2021 Renault Triber - फोटो : Renault
4 वेरिएंट्स
नई 2021 Renault Triber एमपीवी को चार वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इसमें RXE, RXL, RXT और RXZ वेरिएंट्स शामिल हैं। खास बात यह है कि इस एमपीवी कार की साइज को औसत कहा जा सकता है। बावजूद इसके कार के अंदर काफी ज्यादा जगह मिलती है। 
विज्ञापन

3 of 6
2021 Renault Triber MPV in new Cedar Brown colour - फोटो : Renault
नए फीचर्स
रेनो के मुताबिक पिछले मॉडल के मुकाबले नई ट्राइबर एमपीवी लुक, फीचर्स और परफॉर्मेंस के लिहाज से और भी बेहतर हो गई है। अब इसमें स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल फीचर्स मिलेंगे जिसकी मदद से चालक ड्राइविंग के दौरान फोन कॉल पर बात कर सकता है। इसके साथ ही ड्राइवर की सीट की ऊंचाई को एडजस्ट करने का फीचर भी दिया गया है। इसके अलावा इस एमपीवी में अब ड्यूल टोन एक्सटीरियर, एलईडी टर्न इंडिकेटर्स और नए बॉडी कलर सीडार ब्राउन मिलता है। 

4 of 6
Renault Triber BS6 Automatic - फोटो : Renault
इंजन और पावर
नई 2021 Renault Triber में कंपनी ने 1.0 लीटर 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया है। यह इंजन 70 bhp का पावर और 96 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।  इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। 
विज्ञापन

5 of 6
Renault Triber - फोटो : Renault India
केबिन में ज्यादा स्पेस मिलेगा
अब इस 7-सीटर एमपीवी Renault Triber की तीसरी पंक्ति को फोल्ड किया जा सकता है। तीसरी पंक्ति की सीट्स को फोल्ड करने पर कार के अंदर 625 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। यह इस सेगमेंट की किसी कार में मिलने वाला सबसे ज्यादा बूट स्पेस है। इसके अलावा कार में तीसरी पंक्ति की सीट्स को डीटैच करने की भी सुविधा दी गई है। कार के टॉप-स्पेक मॉडल में कंपनी ने 8-इंच इंफोटेंमेंट सिस्टम, क्लाइमेट कंट्रोल, 4 एयरबैग जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Renault Triber - फोटो : Renault India
कितनी है कीमत
नई 2021 Renault Triber एमपीवी कार के बेस वेरिएंट RXE की कीमत 5.30 लाख रुपये तय की गई है। वहीं इसके मिड RXL मॉडल के मैनुअल वेरिएंट की कीमत 5.99 लाख रुपये है और ऑटोमेटिक वेरिएंट की कीमत 6.50 लाख रुपये तय की गई है। जबकि टॉप मॉडल RZX AMT वेरिएंट की कीमत 7.65 लाख रुपये है। इसके अलावा RXT वेरिएंट के मैनुअल ट्रांसमिशन मॉडल की कीमत 6.55 लाख रुपये है और ऑटोमेटिक वेरिएंट की कीमत 7.05 लाख रुपये रखी गई है। इसका बेस मॉडल सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ही उपलब्ध है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें