रतन नवल टाटा या रतन टाटा किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा दुनिया के सबसे प्रसिद्ध भारतीय उद्योगपतियों में से एक हैं। वह एक समाजसेवी के रूप में भी जाने जाते हैं। हाल ही में टाटा समूह ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 1500 करोड़ रुपये दान किए हैं। इसमें टाटा ट्रस्ट ने 500 करोड़ रुपये का फंड दिया है और टाटा संस ने 1000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त योगदान दिया है। रतन टाटा को भारत के दो सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण (2000) और पद्म विभूषण (2008) से भी नवाजा जा चुका है।
रतन टाटा 1990 से 2012 तक टाटा समूह के अध्यक्ष रहे हैं। वह जेआरडी टाटा के उत्तराधिकारी थे और 1991 में रिटायर हो गए। टाटा मोटर्स ने 2008 में मशहूर ब्रांड जैगुआर लैंड रोवर का अधिग्रहण किया था। वहीं टाटा नैनो भी उन्ही की देन थी। खास बात यह है कि रतन टाटा कारों के बेहद शौकीन हैं। उनके गैरेज में कारों का एक बेहतरीन कलेक्शन है। आइए यहां जानते हैं कि उन्हें कौन सी कारें पसंद हैं...
विज्ञापन
2 of 6
Ratan Tata ferrari
- फोटो : Social Media
Ferrari California
फेरारी कैलिफोर्निया (रोसो रेड पेंट स्कीम) रतन टाटा के सबसे पसंदीदा मॉडलों में से एक है। जी हां यह वही कार है, जो रोड पर अगर दिख जाए तो लोग सेल्फी लेने के लिए उतावले हो उठते हैं। रतन टाटा को कई बार इस गाड़ी को ड्राइव करते हुए स्पॉट किया जा चुका है। इस कार में 4.3 लीटर V8 इंजन है, जो कि 490 पीएस और 504 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। हालांकि कंपनी ने इस मॉडल को बंद कर दिया है। यह फेरारी की लॉन्च की गई सबसे लोकप्रिय कारों में से एक है।
विज्ञापन
3 of 6
mercedes-benz s-class
Mercedes Benz S-Class
रतन टाटा के पास मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास कार भी है। यह बहुत ही शानदार कार है। यह कार पेट्रोल के दो ऑप्शन और एक डीजल इंजन में उपलब्ध है। यह 2996 सीसी/ V6 (S 450 वैरिएंट), 2925 सीसी/ L6 (S 350 d वैरिएंट), और 3982 CC/ V8 (S 63) में उपलब्ध है।
4 of 6
Ratan Tata Range rover
- फोटो : Social Media
Land Rover Freelander
जैगुआर लैंड रोवर का अधिग्रहण टाटा के पास है। मालिक है, लेकिन इसके मालिक बनने से पहले से ही रतन टाटा के पास फ्रीलैंडर (ब्लैक) थी। उन्हें कई मौकों पर इस कार में भी देखा गया है। यह कार चार सिलेंडर डीजल इंजन है। जो कि 190 पीएस और 420 एनएम का टॉर्क जेनरेट करती है। खास बात यह है कि इस फ्रीलैंडर के अलावा आज भी उनके गैरेज में किसी अन्य लैंड रोवर कार को जगह नहीं मिली है।
विज्ञापन
5 of 6
Ratan Tata with tata Nexon
- फोटो : Team-BHP
Tata Nexon
नेक्सन टाटा मोटर्स की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कार है। यह सब-4 मीटर सेगमेंट के तहत सबसे अधिक बिकने वाली एसयूवी में से एक है। टाटा को पिछले कुछ समय से नीले रंग की डीजल इंजन नेक्सन से दौरा करते हुए देखा गया है। कार दो इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। यह 1.2 L टर्बोचार्जड रेवोट्रॉन पेट्रोल और 1.5 L रेवोटॉर्क डीजल इंजन में उपलब्ध है।
टाटा के गैरेज में काफी लंबे समय से टाटा इंडिगो की मरीना कार भी है। वहीं इन सभी कारों के अलावा उनके गैरेज में क्रिसलर सेब्रिंग, मर्सिडीज-बेंज W124, कैडिलैक XLR और मर्सिडीज-बेंज 500 SL जैसी कारें भी टाटा के गैरेज का हिस्सा हैं।