Toyota (टोयोटा) ने अपने Harrier SUV के चौथे जेनरेशन मॉडल को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2020 Toyota Harrier की लॉन्चिंग इस साल जून में हो सकती है। Toyota ने अपनी एसयूवी Harrier को पहली बार 1990 के दशक के अंत में जापान में लॉन्च किया था।
विज्ञापन
2 of 8
2020 Toyota Harrier
- फोटो : Toyota
Lexus पर आधारित Harrier
इससे पहले जापान में भी Lexus (लेक्सस) वाहन वैसे ही बेचे जाते थे जैसे कई अन्य बाजारों में उनकी बिक्री होती थी। टोयोटा किसी Lexus वाहन को लेती, इस पर Toyota का बैज चिपका देती और घरेलू बाजार में बेचती थी। Lexus RX (लेक्सस आरएक्स) को कुछ समय के लिए Toyota Harrier (टोयोटा हैरियर) के रूप में रीब्रांड किया गया था, लेकिन बाद में दिग्गज ऑटोमेकर ने दोनों लाइनों को अलग-अलग वाहनों में बांट दिया। इस साल आने वाली लेटेस्ट हैरियर काफी शानदार लग रही है।
विज्ञापन
3 of 8
2020 Toyota Harrier
- फोटो : Toyota
इंजन
Lexus RX पर आधारित 2020 Toyota Harrier फोर्थ जेनरेशन में पेट्रोल और हाइब्रिड पेट्रोल इंजन के विकल्प मिलेंगे। स्टैंडर्ड पेट्रोल इंजन 2.0-लीटर का है, जो 171hp का पावर और 207Nm टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं हाइब्रिड वेरिएंट में 2.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। 2-वील ड्राइव मोड में इस इंजन का पावर 218hp और 4-वील ड्राइव मोड में इसका पावर 222hp है। दोनों इंजन में CVT गियरबॉक्स मिलता है।
4 of 8
2020 Toyota Harrier
- फोटो : Toyota
डिजाइन
मौजूदा मॉडल की तुलना में नई 2020 Toyota Harrier का लुक काफी स्पोर्टी है और यह एक कूपे कार जैसा फील देती है। एसयूवी का में काफी लंबा बोनट दिया गया है जिससे इसका प्रोफाइल और स्लीक लगता है।
विज्ञापन
5 of 8
2020 Toyota Harrier
- फोटो : Toyota
लुक
नई Toyota Harrier के फ्रंट में बड़ा सेंट्रल एयरडैम है, जिसके ऊपर और नीचे क्रोम बैंड हैं। इसमें पतली एलईडी हेडलाइट और ग्रिल मिलती है। एसयूवी के रियर में एक लाइट-बार के साथ नए स्लिम एलईडी-टेललैम्प्स हैं। इसके साथ ही टेलगेट के ऊपर स्पॉइलर दिए गए हैं।
विज्ञापन
6 of 8
2020 Toyota Harrier
- फोटो : Toyota
फीचर्स
नई 2020 Toyota Harrier में कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। नई एसयूवी में जेबीएल ऑडियो सिस्टम, इलेक्ट्रोक्रोमिक पैनोरमिक सनरूफ, टोयोटा सेफ्टी सेंस कलिजन मिटिगेशन सिस्टम और डिजिटल रियर व्यू मिरर जैसे कई फीचर दिए गए हैं।
विज्ञापन
7 of 8
2020 Toyota Harrier
- फोटो : Toyota
इंटीरियर
Toyota Harrier फोर्थ जेनरेशन का कैबिन काफी प्रीमियम लुक वाला है। इस एसयूवी में नए डैशबोर्ड के साथ लेदर का काफी इस्तेमाल किया गया है। कार में 12.3-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट मिलता है। एयर-कॉन सिस्टम और टचस्क्रीन के लिए टच-सेंसिटिव कंट्रोल और इंजन स्टार्ट-स्टॉप बटन नीचे दिए गए हैं। नई कार में बड़ी एमआईडी के साथ ट्विन-डायल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है।
लॉन्चिंग
भारतीय बाजार में 2020 Toyota Harrier को लॉन्च करने की कंपनी की फिलहाल कोई योजना नहीं है। टोयोटा भारत में जल्द ही Fortuner (फॉर्च्यूनर) का स्पेशल एडिशन मॉडल लॉन्च करने वाली है। इसके बाद साल के आखिर तक फॉर्च्यूनर फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया जाएगा।