फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Range Rover Sport 2023: नई रेंज रोवर स्पोर्ट एसयूवी की शुरू हुई डिलीवरी, जानें डिटेल्स

Mon, 12 Dec 2022 06:13 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
2023 Range Rover Sport - फोटो : Range Rover
Jaguar Land Rover India (जगुआर लैंड रोवर इंडिया) ने सोमवार को एलान किया कि उसने देश में ऑल-न्यू Range Rover Sport (रेंज रोवर स्पोर्ट) मॉडल की डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी ने नई 2023 Range Rover Sport एसयूवी की बिक्री करीब छह महीने पहले शुरू कर दी थी। जिसके बाद अब एक बार फिर से बुकिंग विंड को खोल दिया गया है। लेकिन कंपनी पहले इस एसयूवी की एडवांस बुकिंग करवा चुके ग्राहकों को इसकी डिलीवरी करेगी। यह कार कंप्लीटली बिल्ट यूनिट (सीबीयू) रूट से आएगी। 

तीसरी जनरेशन की नई रेंज रोवर स्पोर्ट में पहले वाले मॉडल की तुलना में कई नए बदलावों के साथ पेश किया गया है। रेंज रोवर स्पोर्ट एक एसयूवी है जो एथलेटिक एक्सटीरियर स्टाइल के साथ-साथ परफॉर्मेंस का भी दावा करती है। इसके अलावा कंपनी इस एसयूवी के केबिन और इंटरीयिर में उसी लेवल के लग्जरी फीचर्स की पेशकश करती है जिसके लिए कंपनी के अन्य मॉडल्स की तारीफ होती है। 
विज्ञापन

2 of 5
2023 Range Rover Sport - फोटो : Range Rover
वैरिएंट्स और कीमत
यह एसयूवी Dynamic SE, Dynamic HSE, Autobiography और  First Edition स्पेसिफिकेशंस में उपलब्ध है। लैंड रोवर की कारें भारत में 21 शहरों में अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, दिल्ली और नोएडा जैसे शहरों में 25 अधिकृत आउटलेट्स के जरिए उपलब्ध हैं।

नई 2023 Range Rover Sport एसयूवी के बेस SE वैरिएंट की कीमत 1.64 करोड़ रुपये है। वहीं रेंज-टॉपिंग फर्स्ट एडिशन वर्जन की कीमत 1.84 करोड़ रुपये तक जाती है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं। 
 
वैरिएंट कीमत (एक्स-शोरूम)
Dynamic SE 3.0D 1.64 करोड़ रुपये
Dynamic HSE 3.0D 1.71 करोड़ रुपये
Autobiography 3.0D 1.81 करोड़ रुपये
First Edition 3.0D 1.84 करोड़ रुपये


 
विज्ञापन

3 of 5
2023 Range Rover Sport - फोटो : Range Rover
Range Rover Sport को 2024 में एक इलेक्ट्रिक वर्जन के साथ उतारा जाएगा। इस समय इसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कई पावरट्रेन विकल्पों के साथ पेश किया जा रहा है जिसमें बीएमडब्ल्यू से लिया गया 4.4-लीटर V8 इंजन और दो अलग प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) वैरिएंट्स भी शामिल हैं। इस एसयूवी में लैंड रोवर व्हीकल्स की मशहूर क्षमताओं के साथ मौजूदा दौर के स्टाइलिंग के साथ आती है, जो युवा ग्राहकों को लुभाती है। 

4 of 5
2023 Range Rover Sport - फोटो : Range Rover
इंजन पावर
रेंज रोवर स्पोर्ट के मूल में दो माइल्ड-हाइब्रिड टर्बोचार्ज्ड 3.0-लीटर स्ट्रेट-6 इंजन हैं। यह इंजन 355 hp का पावर और 500 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। लेकिन माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के काम करने पर इसके पावर और टॉर्क के आंकड़े क्रमशः 395 hp और 550 Nm तक बढ़ जाते हैं। रेंज रोवर स्पोर्ट का P440e ऑटोबायोग्राफी मॉडल भी है जिसमें टर्बो 3.0-लीटर मोटर के साथ प्लग-इन हाइब्रिड मिलता है। यह आश्चर्यजनक रूप से 434 hp का पावर पर है और 839 Nm का टार्क जेनरेट करता है। यह 105-किलोवाट इलेक्ट्रिक मोटर और 31.8-किलोवाट-घंटे की बैटरी के साथ आता है।

टॉप-ऑफ-द लाइन Range Rover Sport P530 First Edition (रेंज रोवर स्पोर्ट P530 फर्स्ट एडिशन) है जिसमें ट्विन-टर्बोचार्ज्ड 4.4-लीटर V8 मिलता है। यह इंजन 523 hp का पावर और 750 Nm का टार्क देता है। इन सभी वैरिएंट्स में इंजन आठ-स्पीड ट्रांसमिशन यूनिट मिलते हैं। आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने के बाद, उम्मीद है कि सभी चार वैरिएंट्स भारतीय बाजार में आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2023 Range Rover Sport - फोटो : Range Rover
शानदार फीचर्स
2023 रेंज रोवर स्पोर्ट एक लग्जरी एसयूवी है। लिहाजा इसमें ज्यादातर प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। जिसमें रेक्ड बैक डैशबोर्ड, 13.1 इंच का टचस्क्रीन शार्प डिजिटल डायल स्क्रीन, HVAC कंट्रोल्स, फैन स्पीड पुश कंट्रोल, लेदर अपग्रेड, मेरिडियन 3डी साउंड सिस्टम, सेंट्रल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, हेड अप डिस्प्ले, 360 डिग्री व्यू कैमरा, ड्राइवर असिस्ट पैक जैसे नए फीचर्स दिए गए हैं।

एडिशनल फीचर्स के तौर पर इसमें 22-वे पावर एडजस्टमेंट, डायनेमिक एयर सस्पेंशन, अडैप्टिव ऑफ-रोड क्रूज़ कंट्रोल, टेरेन रिस्पॉन्स 2 के अलावा हीटेड और वेंटिलेटेड फ्रंट और रियर सीट्स मिलती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें