फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oben Rorr: ओबेन ने बेंगलुरु में शुरू की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल रोर की डिलीवरी, फुल चार्ज में चलती है 200 किमी

Mon, 10 Jul 2023 04:52 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Oben Rorr Electric Motorcycle - फोटो : Oben Electric
बेंगलुरु स्थित ईवी स्टार्टअप Oben Electric (ओबेन इलेक्ट्रिक) ने अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Oben Rorr (ओबेन रोर) की पहली 25 यूनिट्स की डिलीवरी कर दी है। ओबेन इलेक्ट्रिक ने रविवार को जिगानी, बेंगलुरु में स्थित अपने मैन्युफेक्चरिंग प्लांट में F2R (फर्स्ट टू रोर) कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें कंपनी ने ग्राहकों के पहले समूह को ओबेन रोर सौंपा। 
विज्ञापन

2 of 6
Oben Rorr Electric Motorcycle Delivery - फोटो : Oben Electric
अपने पहले 25 ग्राहकों की सराहना के तौर पर, ओबेन इलेक्ट्रिक ने उन्हें F2R इवेंट में अपने नए रोर के साथ जाने के लिए विशेष ओबेन इलेक्ट्रिक मर्चेंडाइज की पेशकश की। कंपनी अपने ग्राहकों को फर्स्ट-इन-सेगमेंट पहले साल में 3 मुफ्त सर्विस दे रही है, 50,000 किमी/3 साल की वारंटी जिसे 5 साल या 75,000 किमी, जो भी हो, तक बढ़ाया जा सकता है। कंपनी चार्जिंग भागीदारों के जरिए मुफ्त रोड साइड असिस्टेंस और 12,000 से ज्यादा चार्जिंग स्टेशनों तक राष्ट्रव्यापी पहुंच भी मुहैया कराती है।
विज्ञापन

3 of 6
Oben Rorr Electric Motorcycle Delivery - फोटो : Oben Electric
ओबेन रोर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल 3 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। ओबेन रोर की बिक्री मई 2023 में बेंगलुरु के एचएसआर लेआउट में अपने पहले एक्सपीरियंस सेंटर से शुरू हुई। कंपनी के मुताबिक, ओबेन रोर की बिक्री बढ़ाने वाले प्रमुख कारकों में 150 सीसी पेट्रोल मोटरसाइकिल से बेहतर परफॉर्मेंस, नए जमाने का डिजाइन और स्मार्ट फीचर्स शामिल हैं। 

कीमत
ऑल-न्यू Oben Rorr Electric Motorcycle (ओबेन रोर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल) को पिछले साल मुंबई में 99,999 रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया था। इसमें FAME II प्रोत्साहन और राज्य सरकार की सब्सिडी दोनों शामिल है। सेमीकंडक्टर की कमी और सप्लाई चेन के अन्य संकट के कारण इसकी डिलीवरी में देरी हुई।

4 of 6
Oben Rorr Electric Motorcycle - फोटो : Oben Electric
रेंज और स्पीड
मोटरसाइकिल एक आकर्षक डिजाइन के साथ आती है और एक बार फुल चार्जिंग पर 200 किमी की दूरी तय करने का वादा करती है। ओबेन इलेक्ट्रिक ने कहा है कि इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को तीन अलग-अलग राइडिंग मोड्स मिलते हैं - इको, सिटी और हैवॉक। इको मोड में मोटरसाइकिल की टॉप स्पीड 50 किमी प्रति घंटा रहती है। जबकि हैवॉक मोड में इसे 100 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड के साथ चलाया जा सकता है। 
विज्ञापन

5 of 6
Oben Rorr Electric Motorcycle - फोटो : Oben Electric
सबसे फास्ट ई-बाइक
Oben Rorr इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में पावर के लिए 4.4 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है जिसे 10 kW इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है। यह 62 Nm का टार्क जेनरेट करता है। मोटरसाइकिल को भारत में सबसे तेज इलेक्ट्रिक बाइक होने का दावा किया जा रहा है। कंपनी का कहना है कि यह ई-बाइक सिर्फ तीन सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। ओबेन का दावा है कि यह मोटरसाइकिल सिर्फ दो घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Oben Rorr Electric Motorcycle - फोटो : Oben Electric
ब्रेकिंग
इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में ब्लैक अलॉय व्हील्स मिलते हैं जो मांसल टायरों से लिपटे हुए हैं। दोनों पहियों में CBS के साथ डिस्क ब्रेक मिलते हैं। मोटरसाइकिल में ABS नहीं है। बाइक में 200 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है।

ओबेन इलेक्ट्रिक की संस्थापक और सीईओ मधुमिता अग्रवाल ने कहा, "जैसा कि हम अपनी पहली 25 ओबेन रोर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों की डिलीवरी का जश्न मना रहे हैं, ओबेन इलेक्ट्रिक में हमारी टीम के भीतर गहरा उत्साह है। यह क्षण मुझे बेहद खुशी और कृतज्ञता से भर देता है, और हम इस उत्साहपूर्ण यात्रा में अपने ग्राहकों के विश्वास और समर्थन के लिए उन्हें जितना धन्यवाद दें, कम है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें