Mahindra & Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) के चीफ डिजाइन ऑफिसर प्रताप बोस ने Mahindra की आनेवाली नई SUV का पहला टीजर जारी किया है। इस टीजर से मॉडल के सिल्हूट का पता चलता है जिसमें बड़े व्हील आर्च, सीधी छत, सीधी विंडशील्ड और एक हंचबैक रियर सेक्शन का अनुमान लगाया जा सकता है। यह Mahindra BE.05 EV कॉन्सेप्ट के जैसी नजर आ रही है, जिसे 15 अगस्त 2022 को पेश किया गया था। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी कॉन्सेप्ट की लंबाई 4370 mm, चौड़ाई 1900 mm और ऊंचाई 1635 mm है और इसमें 2775 mm का व्हीलबेस है।
विज्ञापन
2 of 5
Mahindra BE.05 EV Concept
- फोटो : Mahindra
Mahindra BE.05 EV कॉन्सेप्ट में एंगुलर सी-शेप्ड हेडलैंप्स, प्रमुख एयरडैम्स, साइड ग्लॉसी ब्लैक क्लैडिंग, चौकोर ऑफ व्हील आर्च, फ्लश डोर हैंडल्स, स्लोपिंग रूफलाइन, शार्प डिजाइन वाला रियर बंपर और सी-शेप टेललैंप्स हैं। Mahindra की जिस नई SUV का टीजर जारी किया गया है वह Hyundai Creta और Maruti Suzuki Grand Vitara जैसी कारों को टक्कर दे सकती है। बता दें कि, कार निर्माता ने पुष्टि की थी कि नई पीढ़ी की महिंद्रा XUV500 को क्रेटा के प्रतिद्वंद्वी के रूप में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 5
Mahindra XUV500
- फोटो : For Reference Only
कंपनी के प्रॉडक्ट लाइनअप में, नई Mahindra XUV500 (कोडनेम - S301) XUV300 के ऊपर और XUV700 के नीचे पोजिशन की जाएगी। यह XUV700 के साथ अपने प्लेटफॉर्म को साझा करेगा और इसे प्रताप बोस की अध्यक्षता वाली महिंद्रा ऑटोमोटिव डिजाइन यूरोप (M.A.D.E) टीम ने डिजाइन किया है।
4 of 5
Mahindra XUV500 2020
- फोटो : For Reference Only
आगामी SUV के इंजन सेटअप में Mahindra XUV300 सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी से लिया गया 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल यूनिट शामिल हो सकता है। उम्मीद की जा रही है कि कार निर्माता नई XUV500 में बड़े टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम), प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, इलेक्ट्रिक सनरूफ, मल्टीपल एयरबैग और कई अन्य एडवांस्ड फीचर्स देगा।
कार निर्माता ने अभी तक नई एसयूवी को पेश करने की तारीख और अन्य डिटेल्स का खुलासा नहीं किया है। इसके 2023 की दूसरी छमाही में सामने आने की उम्मीद है। नई महिंद्रा एसयूवी की कीमतें बेस मॉडल के लिए 10 लाख रुपये से शुरू होने और टॉप-एंड वैरिएंट के लिए 17 लाख रुपये तक जाने की संभावना है। ह्यूंदै क्रेटा और मारुति ग्रैंड विटारा एसयूवी इस समय क्रमशः 10.44 लाख रुपये - 18.24 लाख रुपये और 10.45 लाख रुपये - 19.49 लाख रुपये की प्राइस रेंज के भीतर उपलब्ध हैं।