फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Polestar 3 EV SUV: नई पोलस्टार 3 इलेक्ट्रिक एसयूवी में मिलती है 620 किमी की रेंज, 111kWh बैटरी और बहुत कुछ

Thu, 13 Oct 2022 08:33 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Polestar 3 EV SUV - फोटो : Polestar
स्वीडिश-चीनी ऑटोमोटिव इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस कार ब्रांड Polestar (पोलस्टार) ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी Polestar 3 (पोलस्टार 3) को पेश किया है। यह इलेक्ट्रिक कार 620 किमी की रेंज का दावा करती है। इस कार में Google, Luminar, Qualcomm जैसी कंपनियां टेक्नोलॉजी की सप्लाई कर रही है। यह कार लग्जरी ईवी एसयूवी सेगमेंट में मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू और ऑडी जैसी कंपनियों की कार को टक्कर देगी। वैश्विक बाजारों में Polestar 3 EV एसयूवी की कीमत लगभग 69 लाख रुपये (83,900 डॉलर) होने की उम्मीद है। ईवी एसयूवी Nvidia (एनवीडिया के ड्राइव कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म पर चलेगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Polestar 3 EV SUV - फोटो : Polestar
बैटरी और रेंज
Polestar 3 में डुअल-मोटर कॉन्फिगरेशन और पीछे की तरफ पावर बायस होगा। यह कार स्टैंडर्ड तौर पर कुल 486 bhp और 840 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। वहीं दूसरी ओर, ऑप्शन परफॉर्मेंस पैक पावर उत्पादन को 516 bhp और 910 Nm तक बढ़ा देता है। और 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार सिर्फ 4.7 सेकंड में पकड़ लेती है। 111kWh की बैटरी क्षमता के साथ, Polestar 3 में WLTP का दावा किया गया 620 किमी तक की रेंज और 250kW की अधिकतम चार्जिंग दर मिलती है। 
विज्ञापन

3 of 6
Polestar 3 EV SUV - फोटो : Polestar
पोलस्टार के मुताबिक, कार में एक एडजस्ट करने वाल एक-पेडल ड्राइव शामिल है। साथ ही रियर एक्सल पर एक इलेक्ट्रिक टॉर्क वेक्टरिंग डुअल क्लच फंक्शन भी शामिल है। रियर इलेक्ट्रिक मोटर के लिए एक डिकपलिंग फंक्शन भी उपलब्ध है जो कार को कुछ परिस्थितियों में ऊर्जा बचाने के लिए सिर्फ फ्रंट इलेक्ट्रिक मोटर पर चलती है। 

4 of 6
Polestar 3 EV SUV - फोटो : Polestar
Polestar 3 को अब तक के ब्रांड के सबसे एडवांस्ड ईवी के रूप में पोजिशन किया जा रहा है, जो Nvidia के ड्राइव कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म पर चलेगा। वाहन के ड्राइवर-असिस्ट सिस्टम (ADAS) को पावर देने के लिए सेंसर डेटा को प्रोसेस करेगा। कंपनी के अन्य मॉडल पोलस्टार 2 की तरह ही पोलस्टार 3 में गूगल का मूल एंड्रॉइड ऑटोमोटिव ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। 
विज्ञापन

5 of 6
Polestar 3 EV SUV - फोटो : Polestar
Polestar 3 में एक स्टैंडर्ड ड्राइवर-असिस्ट पैकेज है जिसमें एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन सेंटरिंग, ब्लाइंडस्पॉट डिटेक्शन और अन्य सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं जो आजकल काफी आम हैं। 2023 के मध्य से लॉन्च होने वाली इस कार में खरीदार पायलट पैक का ऑप्शन भी चुन सकते हैं जो उन्हें एनवीडिया से एक अतिरिक्त कंट्रोल यूनिट, तीन कैमरे, चार अल्ट्रासोनिक सेंसर और फ्रंट और रियर-व्यू कैमरों के लिए एक सफाई प्रणाली प्रदान करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Polestar 3 EV SUV - फोटो : Polestar
कार में बोरॉन स्टील रीइन्फोर्समेंट और लिक्विड कूलिंग के साथ प्रोटेक्टिव एल्युमीनियम केस में प्रिज्मीय सेल डिजाइन में 111 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है। जलवायु और बैटरी प्री-कंडीशनिंग के लिए एक हीट पंप को स्टैंडर्ड तौर पर शामिल किया गया है। इसके अलावा पोलस्टार 3 ईवी एसयूवी बाय-डायरेक्शनल चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जो वाहन-से-ग्रिड और प्लग-एंड-चार्ज क्षमताओं के लिए भविष्य की क्षमताओं के लिए तैयार है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें