फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Traffic Violation: बार-बार कानून तोड़ने वालों की बनी हिट लिस्ट, नोएडा ट्रैफिक पुलिस कर रही वाहन जब्त

Tue, 05 Mar 2024 03:48 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Noida Traffic Police - फोटो : For Reference Only
इस साल जनवरी में नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने बार-बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों की एक हिट लिस्ट तैयार की थी। और अब विभाग ने इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी ट्रैफिक मैनेजमेंट (ISTMS) (आईएसटीएमएस) (एकीकृत सुरक्षा यातायात प्रबंधन प्रणाली) का इस्तेमाल करके वाहनों की पहचान और जब्ती शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को हिट लिस्ट पर कार्रवाई शुरू होने के बाद दो दिनों में आईएसटीएमएस का इस्तेमाल कर कम से कम 15 वाहनों को जब्त किया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
Traffic Camera - फोटो : अमर उजाला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने आईएसटीएमएस का इस्तेमाल करके उन वाहनों की पहचान करना शुरू कर दिया है, जिन्होंने तीन से ज्यादा बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया है। हालांकि, विभाग द्वारा तैयार की गई हिट लिस्ट में वे वाहन शामिल हैं, जिन्होंने 50 से ज्यादा बार यातायात नियमों का उल्लंघन किया है और उनके लिए ई-चालान हासिल किए हैं, लेकिन जुर्माना नहीं भरा।
विज्ञापन

3 of 5
Traffic Violation - फोटो : अमर उजाला
जिले के पुलिस उपायुक्त (यातायात) अनिल कुमार यादव ने कथित तौर पर बताया कि हिट लिस्ट में 246 वाहन शामिल हैं, जिन्होंने गौतम बौद्ध नगर में 50 से ज्यादा बार यातायात नियमों का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा, "हमने गौतम बौद्ध नगर में 50 से अधिक बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 246 वाहनों की पहचान की है। अब, इन वाहनों के पंजीकरण नंबरों को आईएसटीएमएस प्रणाली पर अपडेट किया जा रहा है। अगर इनमें से कोई भी वाहन किसी जंक्शन को पार करता है या कैमरे में दिखाई देता है, तो आईएसटीएमएस एक अलर्ट पॉप अप करेगा। जिसके बाद आसपास के स्थान पर तैनात संबंधित यातायात कर्मियों को सूचित किया जाएगा।" डीसीपी यादव ने यह भी कहा कि ट्रैफिक पुलिस बिना किसी बहाने मौके पर ही वाहनों को जब्त कर रही है।

4 of 5
Traffic Camera - फोटो : iStock
रिपोर्ट में एक अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि रविवार को सूची को सिस्टम में अपलोड करने के बाद आईएसटीएमएस ने नोएडा ट्रैफिक पुलिस को कार, मोटरसाइकिल और बसों सहित आठ वाहनों के बारे में सतर्क किया था। इन वाहनों पर कथित तौर पर 10,80,500 रुपये का यातायात उल्लंघन जुर्माना लगाया गया था। अधिकारी ने कथित तौर पर कहा कि दोपहिया वाहन पर 1.1 लाख रुपये का जुर्माना बाकी था, "सोमवार की सुबह भी, प्रणाली ने लगभग 100 ई-चालान वाले दोपहिया वाहन के बारे में सतर्क किया, जो ट्रैफिक सिग्नल जंप करने और बिना हेलमेट के सवारी चलाने से संबंधित थे।" अधिकारी ने कथित तौर पर साझा किया, "जैसे ही हमें हिट-लिस्ट वाहन के बारे में पता चला, आसपास के ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को सूचित किया गया और दोपहिया वाहन को जब्त कर लिया गया।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Traffic Challan - फोटो : फाइल फोटो
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि नोएडा ट्रैफिक पुलिस द्वारा तैयार किए गए आंकड़ों के अनुसार, गौतम बौद्ध नगर में 12,482 वाहनों ने लगातार 10 या उससे ज्यादा बार यातायात नियमों का उल्लंघन किया है। और 1,042 वाहनों ने 30 या उससे ज्यादा बार यातायात नियमों का उल्लंघन किया है। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने कथित तौर पर 2023 में तेज रफ्तार के लिए 95,229 ई-चालान, रेड लाइट जंप करने के लिए 75,520 और शराब पीकर गाड़ी चलाने के लिए 475 ई-चालान जारी किए हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पिछले साल 18,87,731 वाहनों के खिलाफ कुल 22,14,120 ई-जुर्माना जारी किए गए थे। जिसमें ट्रैफिक पुलिस ने 246 वाहनों को बार-बार नियम का उल्लंघन करने वाले वाहनों के रूप में पहचाना।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें