फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nissan Magnite Red Edition: मैग्नाइट का नया एडिशन 18 जुलाई को होगा लॉन्च, बुकिंग चालू, जानें क्या है खास

Sat, 09 Jul 2022 10:58 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वाहन निर्माता कंपनी Nissan Motor India (निसान मोटर इंडिया) ने आगामी 18 जुलाई को लॉन्च होने वाली Nissan Magnite Red Edition (निसान मैग्नाइट रेड एडिशन) की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
1 of 6
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
वाहन निर्माता कंपनी Nissan Motor India (निसान मोटर इंडिया) ने आगामी 18 जुलाई को लॉन्च होने वाली Nissan Magnite Red Edition (निसान मैग्नाइट रेड एडिशन) की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। Nissan Magnite Red Edition सर्वाधिक लोकप्रिय XV वैरिएंट पर आधारित है। यानि यह अपने सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ फीचर्स जैसे वाइ-फाइ कनेक्टिविटी से लैस 8.0-इंच टचस्क्रीन, 7.0-इंच फुल टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी डीआरएल, आर16 डायमंड कट एलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स से लैस है। देशभर में निसान की डीलरशिप्स और निसान की आधिकारिक वेबसाइट पर कार की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। 
विज्ञापन

2 of 6
Nissan Magnite - फोटो : PTI (File Photo)
कंपनी ने एक बयान में कहा एक लाख से ज्यादा बुकिंग और 50,000 से ज्यादा डिलीवरी के साथ निसान मैग्नाइट आज कार सेगमेंट में सर्वाधिक लोकप्रिय कारों में से एक है। ग्राहकों और मीडिया से इस कार को जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला है और लॉन्च के बाद से बी-एसयूवी सेगमेंट में इसने कई पुरस्कार जीते हैं। अब अपने ट्रांसफॉर्मेशन के सफर को आगे बढ़ाते हुए निसान मैग्नाइट रेड एडिशन 18 जुलाई को लॉन्च होने जा रही है। 
विज्ञापन

3 of 6
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
क्या होगा नया
निसान मैग्नाइट रेड के शानदार एक्सटीरियर को और भी कलात्मक बनाया है जिसमें फ्रंट ग्राइल पर लाल रंग का कवर है, फ्रंट बम्पर क्लैडिंग, व्हील आर्च और बॉडी साइड क्लैडिंग भी है। डिजाइन के मोर्चे पर बोल्ड बॉडी ग्राफिक्स, टेल डोर गार्निश, एलईडी स्कफ प्लेट, तथा एक रेड एडिशन स्पेसिफिक बैच भी है। रेड एडिशन में वायरलैस चार्जर और एम्बिएंट मूड लाइटिंग जैसी एडवांस्ड टेक्नोलॉजी दी गई है ताकि मॉडर्न ग्राहकों की जरूरतों को पूरा किया जा सके। 

4 of 6
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
निसान मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक राकेश श्रीवास्तव ने कहा, ''हम अपनी नई निसान मैग्नाइट रेड एडिशन की बुकिंग शुरू करते हुए बेहद रोमांचित हैं। हमारी बिग, बोल्ड, ब्युटिफुल एसयूवी मैग्नाइट ने भारतीय बाजार के लिए निसान की ग्लोबल एसयूवी हेरिटेज को रेखांकित किया है, अब निसान मैग्नाइट रेड एडिशन युवाओं के लिए अनूठा ड्राइविंग अनुभव पेश करेगी। हमें खुशी है कि निसान मैग्नाइट रेड का बोल्ड डिजाइन, पावर-पैक्ड परफॉरमेंस, कम्फर्ट, एडवांस्ड टैक्नोलॉजी और कनेक्टिविटी फीचर्स ग्राहकों को आकर्षित कर उनके सफर को यादगार बनाएंगी।'' 
विज्ञापन

5 of 6
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
वैरिएंट्स और फीचर्स
निसान मैग्नाइट रेड एडिशन को 3 वैरिएंट्स, मैग्नाइट XV MT रेड एडिशन, मैग्नाइट टर्बो XV MT रेड एडिशन, तथा मैग्नाइट टर्बो एक्सवी XV CVT रेड एडिशन में पेश किया जाएगा। अन्य प्रमुख खूबियों में वाइ-फाइ कनेक्टिवटी के साथ 8.0 इंच टचस्क्रीन, 7.0 इंच फुल टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी डीआरएल, आर16 डायमंड कट एलॉय व्हील्स, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, एलईडी फॉग लैंप, व्हीकल डायनमिक्स कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, ब्रेक एसिस्ट, हिल स्टार्ट एसिस्ट आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Nissan Magnite - फोटो : Twitter (For Reference Only)
निसान ने हाल में निसान मैग्नाइट को अपेडट कर MY22 लॉन्च किया है जिसमें डुअल हॉर्न, शार्क फिन एंटिना, और एक पीएम2.5 फिल्टर जैसे फीचर्स शामिल हैं और साथ ही, मॉडल के इन-केबिन एक्सपीरियंस और एस्थेटिक्स में भी सुधार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें