सप्लाई से जुड़ी समस्याओं में कमी और कोविड के बाद बाजार के मांग के चलते, विश्व भर में नई कारों की बिक्री 2024 में भी जारी रहने की संभावना है। एस एंड पी ग्लोबल मोबिलिटी के अनुमान के मुताबिक, यह आंकड़ा 88.3 मिलियन (8 करोड़ 83 लाख) तक पहुंच सकता है। तुलना के लिए, 2023 में नई कारों की बिक्री प्रभावशाली 86 मिलियन (8 करोड़ 60 लाख) रहने की संभावना है।
बीते हुए साल में ज्यादातर क्षेत्रों के लिए कुछ चुनौतियों के बीच महत्वपूर्ण उपलब्धियां भी देखी गईं। हालांकि आगामी 2024 के आंकड़े अभी पूर्वानुमानित हैं। यह साल दुनिया भर में 86 मिलियन नई कारों की बिक्री के साथ 2022 की तुलना में 8.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी देख सकता है। कुछ मौजूदा चुनौतियों के बावजूद, आने वाले नए साल के लिए उम्मीदें जगाने के संकेत मिल रहे हैं।
नई कारों की बिक्री के लिए कुछ प्रमुख वैश्विक बाजारों में चीन, अमेरिका और यूरोप शामिल हैं। दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा वाहन बाजार (बिक्री के मामले में) भारत भी वैश्विक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी है।
विज्ञापन
2 of 4
New Car
- फोटो : For Reference Only
चीन: नई कार बिक्री
चीन दुनिया का सबसे बड़ा वाहन बाजार है और लगभग हर प्रमुख वैश्विक ऑटोमोबाइल ब्रांड का घर है। साथ ही वहां स्थानीय कंपनियों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की बात करें तो चीन दुनिया में अग्रणी है। एसएंडपी ग्लोबल मोबिलिटी का मानना है कि यहां ईवी पर बनी रहने वाली प्रोत्साहन राशि नए साल में नई खरीद के लिए प्रमुख प्रेरक शक्ति होगी। स्थानीय उत्पादन स्तर भी लगातार बढ़ रहा है, जिसका अर्थ है कि अब सिर्फ मांग नहीं है, बल्कि उस मांग की आपूर्ति भी की जा रही है। आगे यह भी भविष्यवाणी की गई है कि बैटरी और बैटरी कंपोनेंट की कीमतों में गिरावट से न्यू एनर्जी वाहनों (एनईवी - ईवी प्लस हाइब्रिड) की बिक्री में तेजी आएगी।
विज्ञापन
3 of 4
New Car
- फोटो : For Reference Only
अमेरिका: नई कारों की बिक्री
संयुक्त राज्य अमेरिका, दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा वाहन बाजार, तेजी से आगे बढ़ रहा है। एसएंडपी ग्लोबल मोबिलिटी का अनुमान है कि 2024 में देश अपनी सड़कों पर 15.9 मिलियन नई कारें जोड़ सकता है। जो 2023 में खत्म होने वाली 15.5 मिलियन यूनिट से लगभग दो प्रतिशत ज्यादा है। लेकिन एक चेतावनी भी है। उच्च ब्याज दर, लोन की कठोर शर्तें और धीमी गति से घटने वाली नई वाहन कीमतें कुछ बाधाएं हैं जिन्हें रेखांकित किया जा रहा है।
यूरोप: नई कारों की बिक्री
पश्चिमी और मध्य यूरोपीय देशों में इस कैलेंडर वर्ष के आखिर तक लगभग 14.7 मिलियन नई कारों की डिलीवरी होने की संभावना है। जो साल-दर-साल 12.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। निर्माताओं को यहां बेहतर उत्पादन क्षमता और साथ ही इन्वेंट्री रिकवरी से मदद मिली है। लेकिन अमेरिका की तरह ही, यहां भी चिंताएं हैं जो आर्थिक मंदी के जोखिमों और लोन की कठोर शर्तों से लेकर उच्च कार कीमतों और ईवी पर सब्सिडी में कमी तक हैं। फिर भी, एसएंडपी ग्लोबल मोबिलिटी को इस क्षेत्र में 2024 में लगभग 15.1 मिलियन नई कारों की बिक्री न होने का कोई कारण नहीं दिखता है।