सनरूफ फीचर के साथ आने वाली कारों को भी काफी पसंद किया जा रहा है। इस खबर में हम आपको ऐसी ही सस्ती लेकिन सनरूफ के साथ आने वाली कारों की जानकारी दे रहे हैं।
सनरूफ वाली कार में परिवार के साथ लंबी यात्रा पर जाने का मजा काफी बढ़ जाता है। जिस परिवार में बच्चे होते हैं उन्हें ज्यादातर सनरूफ वाली कारें पसंद होती हैं। बाजार में कई गाड़ियां ऐसी हैं जिनमें सनरूफ मिलता है लेकिन उनमें से कुछ कारें महंगी हैं लेकिन इस खबर में हम आपको ऐसी सस्ती कारों के बारे में बता रहे हैं जिनको खरीदकर आप सनरूफ वाली कार की इच्छा पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन
हुंडई आई20
2 of 9
हुंडई आई 20
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत में सनरूफ के साथ मिलने वाली सबसे सस्ती कारों में शामिल है हुंडई की आई20। इस कार के टॉप वैरिएंट एस्टा में सनरूफ का ऑप्शन मिलता है। कार की एक्स शोरूम कीमत 8.84 लाख रुपये से शुरू होती है।
विज्ञापन
किया सोनेट
3 of 9
किया सोनेट
- फोटो : सोशल मीडिया
किया की सोनेट में भी सनरूफ फीचर ऑफर किया जाता है। इसके एचटीके प्लस वैरिएंट में ऑप्शन मिलता है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 9.19 लाख रुपये एक्स शोरूम है।
टाटा नेक्सन
4 of 9
टाटा नेक्सन
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय कार निर्माता टाटा भी नेक्सन जैसी एसयूवी में सनरूफ फीचर देती है। एसयूवी के एक्सएम एस वैरिएंट में ये ऑप्शन मिलता है जिसकी एक्स शोरूम कीमत 9.20 लाख रुपये है।
विज्ञापन
होंडा जैज
5 of 9
होंडा जैज
- फोटो : सोशल मीडिया
9.34 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के साथ आने वाली इस कार के टॉप वैरिएंट में सनरूफ का फीचर मिलता है। कार का टॉप वैरिएंट जेड एक्स है।
विज्ञापन
होंडा डब्ल्यूआरवी
6 of 9
होंडा डब्ल्यूआर वी
- फोटो : सोशल मीडिया
होंडा की ही दूसरी कार है डब्ल्यूआरवी जिसमें ये फीचर आता है। यह कार जैज के मुकाबले थोड़ी महंगी है और इसकी एक्स शोरूम कीमत 9.89 लाख रुपये है। इसके भी टॉप वैरिएंट वीएक्स में ये सुविधा मिलती है।
विज्ञापन
महिंद्रा एक्सयूवी 300
7 of 9
महिंद्रा एक्सयूवी 300
- फोटो : सोशल मीडिया
दस लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के साथ आने वाली महिंद्रा एक्सयूवी 300 में भी सनरूफ मिलता है। इस सब कॉम्पैक्ट एसयूवी के डब्ल्यू-6 और इससे ऊपर के वैरिएंट में ये फीचर आता है जिसकी एक्स शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।
हुंडई वेन्यू
8 of 9
हुंडई वेन्यू
- फोटो : सोशल मीडिया
आई-20 के बाद कंपनी की ये दूसरी कार है जिसमें ये फीचर दिया गया है। 10.70 लाख रुपये के एक्स शोरूम कीमत के साथ इसके एस एक्स और एस एक्स ऑप्शनल वैरिएंट में सनरूफ दिया गया है।
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति की भी ब्रेजा में इस फीचर को दिया गया है। जेडएक्सआई और जेडएक्सआई प्लस में ही सनरूफ का ऑप्शन मिलता है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 12.30 लाख रुपये से शुरू होती है।