मुंबई महानगरीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) ने पॉड टैक्सी परियोजना शुरू की है। इसे इस वित्तीय वर्ष में शुरू किए जाने की उम्मीद है। अधिकारियों ने बताया कि इसने विशेषज्ञ एजेंसियों से परियोजना को डिजाइन-फाइनेंस-बिल्ट-ऑपरेट और ट्रांसफर (DFBOT) आधार पर क्रियान्वित करने के लिए प्रस्ताव के अनुरोध के जरिए बोलियां आमंत्रित की हैं।
प्रस्तावित पॉड टैक्सी मुंबई के व्यापारिक केंद्र में यातायात की भीड़ को कम करने के मकसद से बांद्रा रेलवे स्टेशन, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) (बीकेसी) और कुर्ला रेलवे स्टेशन के बीच चलाई जाएंगी। बीकेसी में 4 लाख से ज्यादा कार्यालय कर्मचारी और इतने ही डेली विजिटर्स रहते हैं। जिसकी वजह से वहां भारी ट्रैफिक रहता है। खासकर बांद्रा और कुर्ला/सायन रेलवे स्टेशन का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों के कारण।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
Pod Taxi
- फोटो : For Reference Only
अधिकारियों ने बताया कि बोली प्रक्रिया 26 मार्च से 29 अप्रैल तक चलेगी और 30 अप्रैल को बोलियों का मूल्यांकन किया जाएगा। इच्छुक बोलीदाताओं को भाग लेने के लिए 1 करोड़ रुपये की अर्नेस्ट मनी जमा करनी होगी।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से स्वीकृति मिलने के बाद MMRDA ने 5 मार्च को इस परियोजना का एलान किया था।
विज्ञापन
3 of 4
Pod Taxi
- फोटो : For Reference Only
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव आचार संहिता जल्द ही लागू होने वाली है। इसलिए संभवत: एक सप्ताह के भीतर ही टेंडर जारी कर दिए गए हैं। सूत्रों का कहना है कि MMRDA चुनाव उलटी गिनती शुरू होने से पहले सभी निविदा प्रक्रियाओं को पूरा करना चाहता है, ताकि काम में कोई रुकावट न आए।
MMRDA के एक अधिकारी के मुताबिक, सलाहकारों द्वारा किए गए व्यापक अध्ययन ने बीकेसी के वैश्विक कद को बढ़ाने और बांद्रा और कुर्ला रेलवे स्टेशनों को जोड़ने के लिए एक ऑटोमैटेड रैपिड पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम या 'पॉड टैक्सी' की सिफारिश की थी।
परियोजना की अनुमानित लागत 1,016.38 करोड़ रुपये है। चुने गए ठेकेदार को 24 महीने के भीतर परियोजना को पूरा करना होगा और 30 वर्षों तक इसे संचालित करना होगा।
पॉड टैक्सी नेटवर्क बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में 8.80 किमी को कवर करेगा। इस रूट में 38 स्टेशन होंगे। पॉड्स 3.5 मीटर लंबे, 1.47 मीटर चौड़े और 1.8 मीटर ऊंचे होंगे। इनकी अधिकतम स्पीड 40 किमी प्रति घंटा और इसमें लगभग छह यात्री प्रति पॉड बैठने की क्षमता होगी। परियोजना डिपो बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स के भीतर स्थित होगा।