फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EV: सरकार ने ईवी के लिए 500 करोड़ रुपये की नई योजना का किया एलान, इन ई-वाहनों की बिक्री को मिलेगा बढ़ावा

Thu, 14 Mar 2024 03:41 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Electric Three wheeler passenger vehicle, Greaves Eltra City - फोटो : Greaves Electric Mobility
भारी उद्योग मंत्रालय (एमएचआई) ने आने वाले महीनों में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने को बढ़ावा देने के लिए एक नई योजना शुरू की है। नई ई-मोबिलिटी प्रमोशन स्कीम 2024 (ईएमपीएस 2024) में 1 अप्रैल से 31 जुलाई 2024 तक चार महीनों के लिए 500 करोड़ रुपये का खर्च होगा। यह फेम II (भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाने और निर्माण) सब्सिडी कार्यक्रम के खत्म होने के बाद लाया गया है। फेम II स्कीम 31 मार्च को खत्म हो जाएगा। कंपनी ने कहा कि नई प्रोत्साहन राशि सिर्फ इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर के लिए उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

2 of 5
Simple One Electric Scooter - फोटो : Simple Energy
ईएमपीएस 2024 के तहत, सरकार हर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर 10,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगी। जो छोटे इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर (ई-रिक्शा और ई-कार्ट) के लिए 25,000 रुपये प्रति वाहन और बड़े इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर के लिए 50,000 रुपये तक जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
E- Smart Electric Passenger three-wheeler and E -Superior Electric Cargo Loader - फोटो : Erisha E Mobility
एमएचआई ने एक बयान में कहा कि वह लेटेस्ट ई-मोबिलिटी स्कीम के साथ लगभग 3.3 लाख दोपहिया वाहनों और लगभग 31,000 इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों को समर्थन देने का लक्ष्य रखता है। मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रोत्साहन का लाभ सिर्फ उन्हीं वाहनों को मिलेगा जिनमें एडवांस्ड बैटरी लगी होगी।

4 of 5
Electric Two wheeler - फोटो : Social Media
फेम II सब्सिडी योजना इलेक्ट्रिक वाहनों को ग्राहकों के लिए ज्यादा सुलभ बनाने में सहायक रही है। सरकार ने पहले इस साल फरवरी में फेम II के लिए आवंटन को 10,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 11,500 करोड़ रुपये कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
EV Charging - फोटो : For Reference Only
संशोधित फेम II परिव्यय के अनुसार, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर और फोर-व्हीलर 7,048 करोड़ रुपये की सब्सिडी का लाभ उठाने के पात्र हैं। पूंजीगत संपत्ति के लिए अनुदान के लिए लगभग 4,048 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है, जबकि "अन्य" श्रेणी में 400 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। केंद्र ने स्पष्ट किया है कि, फेम II योजना के तहत सब्सिडी 31 मार्च, 2024 तक या जब तक धन उपलब्ध है, तब तक बेचे जाने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए पात्र होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें