फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MG ZS EV: एमजी ने शुरू की ZS EV के सस्ते वैरिएंट की बिक्री, जानें कीमत-फीचर्स, Nexon EV को देगी टक्कर

Sat, 01 Oct 2022 05:56 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
MG ZS EV 2022 - फोटो : For Reference Only
ब्रिटिश ऑटोमोबाइल दिग्गज MG की सहायक कंपनी MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) ने मार्च में भारत में अपडेटेड MG ZS EV (इलेक्ट्रिक वाहन) लॉन्च किया था। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को दो वैरिएंट्स - Excite (एक्साइट) और Exclusive (एक्सक्लूसिव) में पेश किया गया था। उस समय, एसयूवी के सिर्फ टॉप-स्पेक वैरिएंट एक्सक्लूसिव की बिक्री शुरू की गई थी। जबकि बेस मॉडल, एक्साइट को जुलाई में लॉन्च किया जाना था। हालांकि, लॉन्च को थोड़ा और आगे बढ़ा दिया गया था। अब फेस्टिव सीजन से पहले कंपनी ने घोषणा की है कि वह इस महीने एक्साइट वैरिएंट की डिलीवरी शुरू करेगी। 
विज्ञापन

2 of 5
MG ZS EV 2022 - फोटो : MG Motor
कितनी है कीमत
जब इसे आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया था, MG ZS EV Excite बेस ट्रिम की कीमत 21.99 लाख रुपये थी और टॉप-स्पेक Exclusive ट्रिम को 25.88 लाख रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब MG ने अपनी इस इलेक्ट्रिक कार की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है। बेस वैरिएंट अब 22.58 लाख रुपये में उपलब्ध है और एक्सक्लूसिव वैरिएंट की कीमत अब 26.49 लाख रुपये कर दी गई है। एक्साइट वैरिएंट अब 59,000 रुपये महंगा हो गया है, और एक्सक्लूसिव ट्रिम 61,000 रुपये महंगा हो गया है।
विज्ञापन

3 of 5
MG ZS EV 2022 - फोटो : For Reference Only
MG ZS EV एक्साइट और एक्सक्लूसिव ट्रिम्स में 50.3kWh बैटरी पैक मिलता है। कंपनी के मुताबिक यह कार एक बार फुल चार्जिंग पर 461 किमी की ड्राइविंग रेंज देती है। इस इलेक्ट्रिक कार का  मोटर 174 bhp का पावर और 280 Nm का पीक टार्क जेनरेट करता है। यह कार 8.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हासिल करने का दावा करती है। 

4 of 5
MG ZS EV 2022 - फोटो : MG Motor
बेस वैरिएंट स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा, क्लाइमेट कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल, रियर एयर कंडीशनिंग वेंट्स और नई आई-स्मार्ट कनेक्टेड कार फीचर्स के साथ आता है। जबकि टॉप-स्पेक एक्सक्लूसिव वैरिएंट में पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर, रियर ड्राइवर असिस्ट और अन्य फीचर्स मिलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
MG ZS EV 2022 - फोटो : MG
MG ZS EV की नई वैरिएंट Mahindra XUV400 और Tata Nexon EV MAX जैसी इलेक्ट्रिक कारों को टक्कर देगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें