MG ZS EV को खरीदारों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। इस इलेक्ट्रिक कार की हर महीने 700 बुकिंग दर्ज की गई है। साल 2020 की तुलना में, कंपनी ने साल 2021 में ZS EV की 2798 यूनिट्स की बिक्री के साथ 145 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है।
दो वैरिएंट्स
ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर आधारित, नई MG ZS EV फुल चार्जिंग में 419 किमी की प्रमाणित रेंज देती है। यह भारत में किसी भी ईवी की तुलना में दी जाने वाली सबसे लंबी ड्राइविंग रेंज है। MG ZS EV दो वैरिएंट्स- Excite (एक्साइट) और Exclusive (एक्सक्लूसिव) में आती है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 21.9 लाख रुपये से शुरू होती है।
विज्ञापन
2 of 6
MG ZS EV 2021 Facelift
- फोटो : MG Motor
मोटर, स्पीड और चार्जिंग
MG ZS EV इलेक्ट्रिक कार 143 PS के पावर और 350 Nm के टार्क के साथ आती है। यह सिर्फ 8.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने का दावा करती है। 50kW DC फास्ट चार्जर से MG ZS को 50 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। एक स्टैंडर्ड एसी चार्जर का इस्तेमाल करके, इसे फुल चार्ज करने में 6 से 8 घंटे लगते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
MG ZS EV
- फोटो : For Reference Only
बैटरी और फीचर्स
MG ZS EV अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ 44.5 kWh हाई-टेक बैटरी के साथ आती है। नए 215/55/R17 टायरों से लैस, वाहन और बैटरी पैक ग्राउंड क्लीयरेंस को क्रमशः 177mm और 205mm तक बढ़ा दिया गया है। नया मॉडल पैनोरमिक सनरूफ, 17-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील, पीएम 2.5 फिल्टर, और बहुत सारे फीचर्स से लैस है।
4 of 6
MG ZS EV 2021 Facelift
- फोटो : MG Motor
5-वे चार्जिंग इकोसिस्टम
एमजी अपने ग्राहकों को 5-वे चार्जिंग इकोसिस्टम देती है। जिसमें घर/दफ्तर में मुफ्त एसी फास्ट चार्जर, पोर्टेबल इन-कार चार्जिंग केबल, डीलरशिप पर डीसी सुपरफास्ट चार्जिंग स्टेशन, 24×7 चार्ज-ऑन-द-गो (5 शहरों में), और सैटेलाइट शहरों और टूरिस्ट केंद्रों में चार्जिंग स्टेशन जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 6
MG ZS EV
- फोटो : For Reference Only
ला सकती है सस्ता मॉडल
रिपोर्ट्स की मानें तो MG Motor India ZS Electric SUV के किफायती वर्जन पर काम कर सकती है। इसे छोटे 40 kWh बैटरी पैक के साथ पेश किया जा सकता है। नया बैटरी पैक मौजूदा बैटरी को बदल सकता है या वैकल्पिक के रूप में पेश किया जा सकता है। यह एक अधिक किफायती वर्जन पेश करने का कदम हो सकता है, जो संभावित Nexon EV खरीदारों को लुभाने की कोशिश हो सकती है।
कितनी होगी रेंज
छोटी बैटरी पैक में कम रेंज मिलने की उम्मीद है। जहां मौजूदा मॉडल 419 किमी की रेंज ऑफर करती है, वहीं छोटी बैटरी वाली ZS EV की रेंज 350 किमी के आसपास हो सकती है। इस कदम से निश्चित रूप से वाहन की कीमत में कमी आएगी।