MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना दूसरा इलेक्ट्रिक वाहन Comet EV लॉन्च किया है। Comet EV इस समय भारत की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार है। कॉमेट ईवी का मुख्य प्रतिद्वंद्वी Tata Tiago EV (टाटा टियागो ईवी) है। एमजी की बुकिंग 15 मई से शुरू होगी और डिलीवरी 22 मई से शुरू होगी। एमजी कॉमेट ईवी और टाटा टियागो ईवी सीधे तौर पर एक दूसरे को टक्कर नहीं देते हैं। लेकिन लगभग समान प्राइस रेंज पर, एक दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करेंगे। यहां हम एमजी कॉमेट ईवी और टाटा टियागो ईवी की वैरिएंट के हिसाब से कीमतों की तुलना कर रहे हैं, जिससे आपको अपने बजट के मुताबिक कार खरीदने में मदद मिल सके।
विज्ञापन
2 of 5
टाटा टियागो ईवी
- फोटो : Tata Motors
टियागो की लोकप्रियता
दोनों इलेक्ट्रिक वाहनों का डिजाइन मौलिक रूप से अलग है। टियागो ईवी रेगुलर टियागो हैचबैक पर आधारित है, जबकि एमजी कॉमेट ईवी एक कॉम्पैक्ट हैचबैक है, जिसे शहर में आवाजाही के लिए डिजाइन किया गया है। टिएगो ईवी भारतीय बाजार में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है, खासकर एक इलेक्ट्रिक वाहन के लिहाज से। टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपनी 10,000वीं Tiago EV ग्राहकों को डिलीवर की है। Tiago EV 'भारत में सबसे तेज बुक की गई EV' बन गई क्योंकि इसे सिर्फ 24 घंटों में 10,000 बुकिंग हासिल की और दिसंबर 2022 तक 20,000 बुकिंग हासिल करने में कामयाब रही है।
विज्ञापन
3 of 5
Tata Tiago EV
- फोटो : Tata Motors
बैटरी पैक और रेंज
Tata Tiago EV दो लिथियम-आयन बैटरी पैक ऑप्शंस के साथ आती है - 19.2kWh और 24kWh. पहले वाले में 250 किमी की MIDC रेंज का दावा किया गया है। जबकि बाद वाला एक बार फुल चार्ज करने पर 315 किमी की रेंज का दावा करता है। टियागो ईवी की तुलना में, कॉमेट ईवी में 17.3 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है जो एक बार चार्ज करने पर 230 किमी की रेंज का दावा करती है।
4 of 5
MG Comet EV
- फोटो : अमर उजाला
मोटर पावर और स्पीड
एमजी कॉमेट ईवी 42 PS का पावर और 110 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है और मोटर रियर एक्सल पर फिट है। जबकि टियागो इलेक्ट्रिक हैचबैक में टाटा की जिपट्रॉन हाई-वोल्टेज आर्किटेक्चर है जिसमें एक पर्मानेंट मैगनेट सिंक्रॉनस इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है। टियागो ईवी में बैटरी के साइज के आधार पर दो इलेक्ट्रिक मोटर हैं और दोनों फ्रंट एक्सल पर फिट हैं।छोटे 19.2kWh बैटरी पैक में 45 kW इलेक्ट्रिक मोटर है जो 61 bhp का अधिकतम पावर और 110 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह 6.2 सेकंड में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। जबकि बड़े 24kWh बैटरी पैक में 55 kW इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है जो 74 bhp का पावर और 114 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह 5.7 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है।