मर्सिडीज भारत में नई इलेक्ट्रिक सेडान कार को लॉन्च करने की तैयारी कर चुकी है। सितंबर महीने में ही कंपनी नई ईवी को लॉन्च कर देगी। खास बात ये है कि इस कार को पूरी तरह से भारत में असेंबल किया गया है।
जर्मन लग्जरी कार मेकर मर्सिडीज बेंज इसी महीने में भारत में अपनी नई ईवी को पेश करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी नई ईक्यूएस 580 4मैटिक को 30 सितंबर को लॉन्च कर सकती है। खास बात ये है कि इस सेडान ईवी को पूरी तरह से भारत में ही असेंबल किया जाएगा। इस कारण इसकी कीमत कम हो सकती है।
विज्ञापन
मिलेगी जर्बदस्त रेंज
2 of 6
मर्सिडीज की इलेक्ट्रिक कार
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक कार में 107.8 kWh क्षमता का बैटरी पैक होगा जिससे कार को सिंगल चार्ज में 750 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा। इतनी ज्यादा रेंज होने के साथ ही इस कार में काफी ताकतवर मोटर भी दी गई है। कार में 516 बीएचपी और 856 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करने वाली मोटर होगी। कार में 4मैटिक सिस्टम भी होगा।
विज्ञापन
खास होगा डिजाइन
3 of 6
मर्सिडीज ईक्यूएस 580
- फोटो : सोशल मीडिया
कार को स्पोर्टी लुक देने की कोशिश की गई है और इसी के साथ इसमें ब्लैक आउट ग्रिल को लगाया गया है। कार में शॉर्प एलईडी हेडलैंप यूनिट के अलावा फ्रेमलैस डोर, 19 इंच के अलॉय व्हील और फ्लश डोर हैंडल भी दिया गया है।
कितनी होगी कीमत
4 of 6
मर्सिडीज की नई कार
- फोटो : सोशल मीडिया
इस कार को कंपनी महाराष्ट्र के चाकन के प्लांट में बना सकती है। जिसके कारण इसकी कीमत आयात की जाने वाली कार के मुकाबले कम हो सकती है। अनुमान के मुताबिक इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.80 करोड़ रुपये के आस-पास हो सकती है लेकिन कार की सही कीमत की जानकारी लॉन्च के समय होगी।
विज्ञापन
क्या है कंपनी का प्लान
5 of 6
मर्सिडीज की नई कार
- फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी अब इलेक्ट्रिक कारों पर ही फोकस कर रही है। इसके साथ ही कंपनी की कोशिश है कि भारत में ही लोकल लेवल पर कारों का उत्पादन किया जाए जिसका सीधा असर कार की कीमत पर होगा और इसका फायदा कंपनी के साथ ग्राहकों को भी होगा।
जर्मन लग्जरी कार मेकर की नई ईवी का मुकाबला भारत में पोर्श, ऑडी की ईवी कारों से होगा। पोर्श की ओर से टेक्कन और ऑडी की ई-ट्रॉन के साथ मर्सिडीज की ईक्यूएस 580 4मैटिक मुकाबला करेगी।